Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

स्पेशल अचीवर्स द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन

फरीदाबाद, राकेश देव। स्पेशल अचीवर्स द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन पंजाबी भवन सेक्टर 16 फरीदाबाद में किया गया। इस मौके पर आदरणीय प्रताप जी प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा , देवेंद्र जी संगठन मंत्री सक्षम दिल्ली एवं हरियाणा प्रांत , प्रवीण बत्रा जोशी मेयर नगर निगम फरीदाबाद , पंकज सिन्हा सयुक्त सचिव श्रम मंत्रालय भारत सरकार, एसीपी बडखल विनोद कुमार, जितेन्द्र कुमार गुप्ता असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स, राजेश दास एलिमको फरीदाबाद, सुश्री माधवी हंस, चेयरपर्सन स्पेशल अचीवर, पंकज हंस मेनेजिंग ट्रस्टी स्पेशल अचीवर्स, टेकचंद नंदराजोग (टोनी पहलवान) ट्रस्टी स्पेशल अचीवर्स, सोनिका हंस ट्रस्टी स्पेशल अचीवर्स मुख्य रूप से मौजूद थे।

इसके अलावा डाक्टरों के पैनल से डॉ. एच एस छाबड़ा (डायरेक्टर स्पाईन एण्ड रिहेबिलिटेशन सेंटर श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इस्टीटयूट), डॉ. राजेश वत्स कमलटेंट प्लास्टिक एण्ड कॉस्मेटिक सर्जन, अपोलो अस्पताल, डॉ. शानू श्रीवास्तव सीनियर सायकोलॉजिस्ट श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इस्टीटयूट), डॉ. निजाम सैफ कस्लटेंट यूरोलाजिस्ट अपोलो अस्पताल, डॉ. सुरेश अरोड़ा आर्थोपेडिक सर्जन सूर्या अस्पताल, डॉ. अभिषेक गुम्बर कस्लटेंट आई स्पेशलिस्ट, डॉ. अश्वनी परुथी कस्लटेंट डेटिस्ट परुथी मल्टी स्पेशलिस्ट डेंटल क्लीनिक , डॉ सुजाता व बिरेन्द्र मेहता,अशोक ढल,सचिन शर्मा पार्षद ,पंकज सिगंला पूर्व जिला उपाध्यक्ष, सुनील कुमार जिला सचिव भाजपा चुन्नी लाल चौपडा ,दिनेश छाबडा मुख्य रूप से मौजूद थे।मंच संचालन ब्रिज मोहन भारद्वाज द्वारा बखूबी निभाया गया । शिविर का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप जलाकर किया। इस अवसर पर सुश्री माधवी हंस और पंकज हंस ने कहा कि मनुष्य के स्वास्थय पर ही उसका जीवन निर्भर करता है। मनुष्य का स्वास्थय – जितना सही होगा उसका जीवन उतना ही लंबा होगा। आज का यह स्वास्थय जांच शिबिर लोगों के लिए लाभदायक होगा क्योकि एक छत के नीचे विधारियों की जांच ती हो ही रही है साथ ही साथ उनकी रोकथाम के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया जा रहा है। डॉ. एच एस छाबड़ा ने कहा कि हमारा स्वास्थ्य ही संसार में सबसे बड़ा धन होता है। अगर स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो करोडों की धन माया भी बेकार है। ये हर इंसान की चाहत होती है कि उसके जीवन में हर खुशी हो कोई गम ना हो लेकिन जीवन में खुशियी का आम्रद लेने के लिये स्वास्थ्य का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। ईश्वर ने यदि हमें रोग रूपी दु:ख दिये हैं तो उनसे बचने के हमें साधन भी दिये है। ट्रस्टी टेकचंद नंदराजोग टोनी पहलवान ने शिविर के सफल आयोजन के लिए विशेष रूप से पधारे डॉक्टर का धन्यवाद किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles