Thursday, July 9, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद, राकेश देव। 2 जुलाई को हुडा वर्कर यूनियन रजिस्ट्रेशन नंब 550 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सर्कल कमेटी फरीदाबाद की कार्यकारिणी की मीटिंग हुडा ओपन एयर थियेटर में भोजन अवकाश के समय पर सेक्टर 12 फरीदाबाद में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता तेजराम (सर्कल प्रधान) ने की , जबकि संचालन सर्कल सचिव सोरन ने किया , जिसमें धर्मबीर वैष्णव ( प्रेस सचिव ) विशेष रूप से मौजूद रहे । मीटिंग को सम्बोधित करते हुए सर्कल प्रधान ने बताया कि राज कमेटी द्वारा मुख्य प्रशासक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को मौखिक तौर पर एवं लिखित रूप में कर्मचारियों की फील्ड स्टाफ से संबंधित कई मांगे शामिल है जिसमें एच.ई.डब्ल्यू.ओ. की स्कीम को लागू नहीं किया जा रहा जबकि कर्मचारियों ने 1989 से सारी राशि का भुगतान किया जा चुका है । कर्मचारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है क्योंकि जमीन और बिल्डिंग मैटिरियल के दाम आसमान छू रहे है जिसमें से कुछ कर्मचारी ओर अधिकारी रिटायर भी हो चुके है । अगर मुख्य प्रशासक ने अपनी हठधर्मिता को नहीं छोड़ा व कर्मचारी यूनियन को वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो आने वाली 16 तारीख को पूरे राज्य के कर्मचारी सेक्टर 8 पंचकूला में एकग्रित होंगे और वहां से हरियाणा सरकार व मुख्य प्रशासक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सेक्टर 6 एच.एस.वी.पी. कार्यालय पर पहुंचेंगे और अधिकारियों का घेराव करेंगे और जबतक हमारी मांगो का समाधान नहीं किया जाता तब तक आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी सी.ए. हुडा पंचकूला की होगी । मीटिंग में अन्य के अलावा रामकुमार , होशियार डागर, अशोक मलिक , शिव कुमार त्यागी , सतबीर डागर व चंद्र अधाना ने भी मीटिंग को सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles