Monday, July 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद, राकेश देव। सेक्टर 2 फरीदाबाद के निवासी ‌ गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उनको ‌ शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। लगातार पानी में मिट्टी आती है।‌ पानी ‌ इतना मटमैला है। कि उसे पिया तो क्या नहाया भी नहीं जाता है । ‌ इस बारे में कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं।आर डब्ल्यू ए‌ ‌ प्रोग्रेसिव के महासचिव ‌ वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने ‌ बताया कि पिछले एक-दो महीने से यह समस्या बनी हुई है।‌ टंकी ‌पानी के बजाय ‌ मिट्टी से भरी हुई है।‌ इतना ही नहीं सेक्टर 2 में सड़कों की हालत काफी खस्ता है। ‌ अभी एक महीना भी सीमेंट कंक्रीट की रोड को बना हुआ नहीं हुआ। उसकी ‌कंक्रीट सीमेंट से अलग ‌ होने लगी है। ठेकेदार पैंच लगा रहा है। इसके निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई। अधिकारियों ने गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया। सड़क को तो ऊंचा उठा दिया गया। लेकिन उसमें सीमेंट और सरिया ‌ अच्छी गुणवत्ता के नहीं लगाये गए। जिसकी वजह से नई सड़क टूटने लगी है। ‌ इस सड़क के दोनों तरफ गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन्हें नहीं भरा जा रहा है। इन पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का काम भी बहुत धीमी गति से चल रहा है। कई लोगों के वाहन इन गड्ढों में फंस जाते हैं।सैक्टर के अंदर की सड़कों में ‌ गड्ढे बने हुए हैं। इन सड़कों ‌को तारकोल युक्त रोड़ी से ‌ ठीक करने का निर्णय लिया गया था। ‌ लेकिन ठेकेदार ‌ पैच वर्क का काम नहीं करते है। विभाग और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब बारिश का मौसम है।‌ अधिक बारिश के कारण जल भराव की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। क्योंकि पानी की निकासी की कोई कारगर योजना विभाग ने नहीं बनाई है। ‌ विभाग के ढुलमुल रवैए के कारण सेक्टर वासियों में खासी नाराजगी है।‌ आर डब्ल्यू ए ‌ प्रोग्रेसिव के प्रधान जगदीश अधाना, ‌ उप प्रधान नरेश शर्मा, हरिओम ‌ गुप्ता ‌ राजपाल सिंह राठौड़, ‌ मिश्रा जी आदि ने बताया कि ‌ उन्हें समय पर वाटर सप्लाई नहीं मिल रही है। ‌ सेक्टर में समस्याएं विकराल रूप धारण कर रही हैं। यहां पर कोई अस्पताल नहीं है। पानी के लिए बूस्टिंग स्टेशन नहीं बनाया जा रहा है। सेक्टर की आबादी तो बढ़ रही है। लेकिन उस रफ्तार से सुविधाओं में ‌ लगातार गिरावट आ रही है। पिछले एक महीने से दूषित जल सप्लाई पर रोक नहीं लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles