Saturday, June 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

श्री महावीर मंदिर महावीर नगर में निर्जला एकादशी पर मीठे पानी की छबील लगाई

फरीदाबाद, राकेश देव। श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट ( रजि0) फरीदाबाद द्वारा श्री महावीर मंदिर महावीर नगर में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर मीठे पानी की छबील लगाई। इस अवसर पर रेजीडेशियल वेलफेयर एसोसिएशन महावीर नगर के प्रधान चरण सिंह सैनी,महासचिव योगेश चावला,सतपाल चौधरी,सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान),टीेटू मटके वाला,कृष्णदत्त शर्मा,किशन शर्मा,सचिव अनिल गुप्ता एडवोकेट अनिल वर्मा,रमेश चौधरी,धीरज वधवा,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा,पिंटू सैनी,राजेश तनेजा,कमल नन्द्राजोग,विनोद कुमार,प्रेमवीर सिंह राहत,पवन अरोड़ा,किशोर तनेजा,रमेश मेहता व पंडित धीरज शास्त्री सभी ने मिलकर राहगीरों को मीठा पानी वितरित कर सभी को निर्जला एकादशी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग ने कहा कि एकादशी भगवान विष्णु का सर्वक्षेष्ठ व्रत है। उन्होनें कहा कि ज्येष्ठ के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी होती है और इस गर्मी में जल पिलाने से भगवान और पितृ दोनों ही प्रसन्न होते है और जनता भी दुआएं देती है। उन्होनें कहा कि हिन्दु धर्म में भूखे को भोजन खिलाना व प्यासे को पानी पिलाना श्रेष्ठ पुण्य माना गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles