Wednesday, August 12, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

संघ के आहवान पर नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों ने लिया बड़ा फैसला

फरीदाबाद, राकेश देव । नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर तीसरे दिन भी जारी रही राज्यव्यापी हड़ताल नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन और निकाला जलूस। प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के बलबीर सिंह बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन ने की संचालन सचिव महेन्द्र कुड़िया ने किया मुख्य रूप से संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार वायदा खिलाफी कर रही है अब हरियाणा का कर्मचारी सरकार की नियत को समझ चुका है जब तक सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी नहीं करेगी यह हड़ताल जारी रहेगी अभी तो सरकार ने हड़ताल को 9 अगस्त से 11 अगस्त तक बढ़ाया है। यदि सरकार ने 11 अगस्त से पहले कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लेने पर मजबूर होगा जिससे प्रदेश की बिगड़ती सफाई व्यवस्था जिम्मेदारी सरकार की होगी। शास्त्री ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब ये हड़ताल सरकार से बिना लिखित सहमति लिए खत्म नहीं होगी सरकार को कच्चे कर्मचारी पक्के करने होंगे सरकार अपना वायदा पूरा कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे। प्रदर्शन में अन्य के अलावा राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया राज्य उपाध्यक्ष कमला अनूप चिंडालिया राज्य सचिव एवम् प्रधान सीवरमैण कर्मचारी यूनियन राज्य सचिव अजय शास्त्री जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल, कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, राहुल चिंडालिया प्रधान सचिव देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन कार्यालय लिपिक यूनियन के सचिव सौरभ श्रीवास्तव सुमित वधवा, डेविड नागर, हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी यूनियन प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान एनआईटी जॉन धर्म सिंह नरेश भगवाना सुनील मेहरोलिया दानसिंह नैनसिंह महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता सत्तो बिना शकुंतला सुनीता अनुराधा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles