Wednesday, August 12, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जिला फरीदाबाद कांग्रेस सेवादल की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

मासिक बैठक में विशेष तौर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंश वत्स पहुंचे

जिला संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे: अंश वत्स

फरीदाबाद, राकेश देव । फरीदाबाद जिला कांग्रेस सेवादल की मासिक बैठक का आयोजन कल सेक्टर 16 स्थित सर्किट हाउस में किया गया । जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंश वत्स, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल नेताजी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहित सिंगला मौजूद रहे । इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एस एस गौड़, विशाल पांडेय, रियाज़ खान ने की थी। इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर ज़ोर दिया गया एवं अनुशासन समिति समन्वय समिति का गठन भी किया गया। जिसके लिए ओम प्रकाश श्योराण को अध्यक्ष एवं नागेंद्र प्रसाद को सह अध्यक्ष जिला अध्यक्ष एस एस गौड़ के प्रस्ताव के तहत अनुशासन समिति का और राजकुमार शर्मा को अध्यक्ष और प्रशांत कौशिक को सह अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष विशाल पांडेय के प्रस्ताव के तहत समन्वय समिति का सर्व सहमति से बनाया गया । इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश श्योराण, नागेंद्र प्रसाद, तुषार बैंसला, जिला महासचिव डॉ माहौर, मुन्ना सांगवान, राजकुमार शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष तिगांव अंशु शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष एनआईटी प्रभु झा एवं प्रशांत कौशिक, विधानसभा उपाध्यक्ष बल्लबगढ़ कमलेश, मनोज, विधानसभा उपाध्यक्ष फरीदाबाद ललित शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles