फरीदाबाद, राकेश देव। 72 अंडर-14 मंटोर कप 2026 कर्मवीर डीपीएस स्कूल सेक्टर 11 फरीदाबाद में खेला गया। यह मैच शिव नादर स्कूल फरीदाबाद और रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने शिव नादर स्कूल फरीदाबाद को 5 विकेट से हराया। यह मैच 35 ओवर का था। शिव नादर स्कूल फरीदाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया शिव नादर स्कूल फरीदाबाद की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 30.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शाउनिश ग्रोवर ने 74 गेंदों में 15 चौके की मदद से 78 रन, विवान ने 32 गेंद में 6 चौके की मदद से 28 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए महकार सिंह ने 7 ओवर में एक मेडन 17 रन देकर 3 विकेट, दिव्यम मुद्गिल और दक्ष मिश्रा ने दो-दो विकेट और कृष्णा राजपूत ने एक विकेट हासिल किया। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 16.8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए फैसल मलिक ने 33 गेंदों में 10 चौके, 4 छक्कों की मदद से 70 रन, पार्थ शर्मा ने 27 गेंदों में 7 चौक की मदद से 33 रन बनाए। शिव नादर स्कूल फरीदाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए भाविक ने 3.1 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट, अक्षज, अधरित गुप्ता और हरीधन खन्ना ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच फैजल मलिक और फाइटर ऑफ द मैच शाउनिस ग्रोवर को घोषित किया गया।



