Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

आगरा नहर किनारे मेगा स्वच्छता अभियान, 35 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और 6 जेसीबी मशीनों से हटाया गया कूड़ा एवं सीएनडी वेस्ट

फरीदाबाद, राकेश देव। आगरा नहर के किनारे लंबे समय से भारी मात्रा में जमा कूड़ा-कचरा एवं सीएनडी वेस्ट को हटाने के लिए नगर निगम फरीदाबाद के ओल्ड जोन द्वारा एक विशेष मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों तथा जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।अभियान के तहत आगरा नहर और ओमएक्स न्यू हाइट्स (सेक्टर-86) सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सफाई कार्य किया गया। सफाई अभियान में 35 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तथा 6 जेसीबी मशीनों की सहायता से नहर किनारे जमा कूड़ा-कचरा और मलबे को हटाया गया। अभियान की निगरानी एसडीओ सुरेंद्र खट्टर द्वारा की गई।जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि नगर निगम का उद्देश्य न केवल क्षेत्र को स्वच्छ बनाना है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है। उन्होंने आम जनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वच्छता स्वयंसेवकों तथा सफाई के प्रति जागरूक नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता अभियानों को और अधिक मजबूती मिलती है तथा निगम की टीम का उत्साहवर्धन होता है।उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि भविष्य में आगरा नहर के किनारे किसी भी प्रकार का कूड़ा-कचरा, घरेलू अपशिष्ट अथवा निर्माण सामग्री का मलबा न डालें। स्वच्छ एवं हरित फरीदाबाद का निर्माण तभी संभव है जब सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा श्रमदान कर स्वच्छ फरीदाबाद के संकल्प को मजबूत किया। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles