फरीदाबाद, राकेश देव। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर संगठन को मजबूत बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आगामी सांगठनिक चुनौतियों और राजनीतिक एजेंडे को धार देने का एक बड़ा मंच साबित हुआ। भाजपा आने वाले समय में मजबूत बूथ, डिजिटल पैठ और गरीब कल्याण के त्रिकोण पर अपनी सियासी जमीन को और मजबूत करने जा रही है। श्री रामपाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा और उत्साह के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया । श्री रामपाल ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी वक्ताओं और अपेक्षित कार्यकर्ताओं और व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, महापौर प्रवीण बतरा जोशी, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेन्द्र पांडे, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, जिला वर्ग प्रमुख ओमप्रकाश रक्षवाल, सोशल मीडिया सह संयोजक प्रदेश अमित मिश्रा, जिला प्रशिक्षण प्रमुख मदन पुजारा, वजीर सिंह डागर, प्रदर्शनी प्रमुख गिर्राज त्यागी, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भड़ाना, गोल्डी अरोड़ा, सीमा भारद्वाज, धर्मवीर भड़ाना, भारती भाकुनी, जिला सचिव तरनजीत भाटिया, मनीष छौंकर, डॉ. अनुराधा डीगवाल, आरती साहू, सुनिल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजन मूथरेजा, कार्यालय सचिव राज मदान, मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, अरुणिमा सिंह, नीरज मित्तल, नरेन्द्र जैन, सत्येंद्र पांडेय, वीरेंद्र यादव, पार्षद अजय बैसला, मुकेश अग्रवाल, संजीव कुमार विनोद भाटी, अनीता वशिष्ठ, वीरेंद्र भडाना, लाल मिश्रा, अनिल नागर, गजेन्द्र भडाना, मनोज नसवा, सचिन शर्मा, सीमा सुमंत चंदेल, कुलदीप साहनी राजबाला सरदाना गौरव चौहान जेजू ठाकुर, प्रवीण चौधरी, फहीम अहमद, सचिन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, राजेश चौधरी, हरीश बैंसला, गौरव चौधरी, शेखर तवर, मनप्रीत सिंह, नंद कश्यप, कर्मवीर बेसला, तृप्ति माला, शुभंकित गुप्ता, कृष्ण पहलवान, महेश कुमार, मुकेश झा, सुधीर मेहता, शिव गुप्ता, मोर्चों के जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
प्रशिक्षण शिविर संगठन की मजबूती और वैचारिक समृद्धि का सशक्त माध्यम : पंकज पूजन रामपाल



