Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद, राकेश देव। ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों ने अपनी मांगों के समर्थन में बीडीपीओ कार्यालय बल्लभगढ़ के सामने ‌ जोरदार प्रदर्शन करके धरना दिया। ‌ जिला सचिव ‌ राजू बहादुरपुर और उप प्रधान महेंद्र माडोतिया ने ‌ बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर 29 मई को ‌ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल के कार्यालय के सामने सैक्टर 16 में आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार से नाराज हुए बैठे कर्मचारियों ने ‌ तेज धूप और गर्मी के बावजूद ‌ मेन बाजार में ‌ अंबेडकर चौक तक प्रदर्शन किया। ‌ आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू नरावली ने कि ‌ जबकि संचालन वित्त सचिव दिनेश पाली ने किया। प्रधान ‌ राजू ना्रावली ने ‌ बताया कि यूनियन की हड़ताल आज 13 वें दिन में प्रवेश कर गई।‌‌ ‌ यूनियन ने हड़ताल को 31 मई तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से सैकड़ो कर्मचारी नरवाना में ‌ कैबिनेट मंत्री ‌ कृष्णा कुमार बेदी के ‌ कार्यालय ‌ के सामने 24 घंटे के लिए डाले गए महा पड़ाव में भी शामिल हुए थे। इस मौके पर सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ‌ कहा कि ‌ जब तक मांगे नहीं मान ली जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ‌ यूनियन के सैकड़ो सदस्य नरवाना से कुरुक्षेत्र तक पैदल मार्च कर रहे हैं। ‌ उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में ‌ भर्ती किए गए ग्रामीण सफाई ‌ ‌ कर्मियों को अब तक सरकार ने पक्का नहीं किया है। इनको न्यूनतम वेतन₹26000 भी नहीं दिया जा रहा है। ‌ बढ़ती आबादी के हिसाब से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां नहीं हो रही है। यदि किसी कर्मचारी की मृत्यु होती है। तो उसके आश्रित को नौकरी देने का कोई प्रावधान नहीं है। सरकार को अनुग्रह पूर्वक अनुदान नीति को लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‌ जिस रफ्तार से महंगाई बढ़ रही है। उस ‌ अनुरूप वेतनों में वृद्धि नहीं हो रही है। आज के ‌ प्रदर्शन में राजकुमार नरावली, नरेश पावटा,महेश अटाली, ओमप्रकाश आलमपुर, रमेश जीएम बाद,धारा ,राजू आलमपुर ,रणजीत चिंडालिया, सतीश सुन पेड़, सुनील वीरपाल , सुनीत सोनू चिरसी, धीर सिंह रायपपुर, ‌ने भी भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles