फरीदाबाद, राकेश देव।नेहरू कालोनी ओर अन्य कालोनियों में घरों को तोड़ने की कार्यवाही के खिलाफ केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर के आवास पर जोरदार प्रदर्शन। प्रदर्शनकारियों ने तय किया कि कल 6 जुलाई को शाम 5 बजे नेहरू कालोनी की पुलिया के पास पीड़ित लोग इकट्ठा होंगे और विधायक गौतम अदलखा के कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन करेंगे।गौरतलब रहे नेहरू कालोनी के 300 से ज्यादा घरों ओर अन्य बसावटों को तोड़ने और पूरी कालोनी को उजाड़ने की कार्यवाही के खिलाफ 15 जून से लगातार आंदोलन और रैली प्रदर्शनों की कार्यवाही की जा रही है। आज सुबह नेहरू कालोनी सहित, कल्याणपुरी, राहुल कालोनी, आदर्श नगर, बापुनगर, ए सी नगर, इंदिरा कॉलोनी, जीवन नगर, राम नगर, आदि कालोनियों के सैकड़ों लोग बड़खल चौंक पर इकठ्ठा हुए। नेहरू कालोनी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सभा की गई। इस सभा को सीटू के प्रदेश महासचिव जयभगवान, जिला प्रधान निरंतर पराशर, सचिव सुधा, उपप्रधान रवि, विजय झा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ प्रधान नवल सिंह, संघर्ष समिति के चेयरमैन बिजेंद्र, संयोजक वीरेंद्र डंगवाल, बलबीर, देवकी, शकुन्तला, रामसिंह पूनम, कल्याणपुरी से ब्रह्म सिंह, आदर्श नगर से अली हसन, इरसाद, जिले सिंह आदि ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि ये कालोनियां अवैध नहीं हैं। बल्कि इनको उजाड़ने वाले लोग अवैध हैं। जो कालोनियों को उजाड़ना चाहते हैं, उनका मकसद हमारी जमीनों पर कब्जा करके मुनाफा लूटने का है। तमाम वक्ताओं ने कहा कि कई-कई पीढ़ियां यहां पैदा हुई हैं। इन कॉलोनियों में अधिकतर के आधार कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, फैमिली आईड, बिजली मीटर सब कुछ है। उसके बावजूद प्रशाशन हमारे ऊपर बुलडोजर चलाना चाहता है। सभा में शामिल सभी लोगों ने संकल्प लिया कि हम अपने घरों को, जिन्हें पाई पाई जोड़कर खड़ा किया है, जो हमारे बच्चों का भविष्य है, उसे बिल्कुल उजड़ने नहीं देंगे। इसके लिए जितना लंबा और जैसा भी आंदोलन करना पड़े, हम लड़ेंगे।सभा के बाद बड़खल चौंक से केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर के आवासीय कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया गया। भारी बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय पर उनके पीए व प्रतिनिधि ने मांगो का ज्ञापन लिया। उन्होंने मंत्री जी से तुरंत बात करते हुए बताया कि मंत्री जी ने कहा है कि अब कालोनी में कोई मकान नहीं तोड़ा जाएगा। जिनके मकान तोड़े गये हैं, उनको मुआवजा मिलेगा व उनके बसाने के लिए उचित व्यवस्था होगी। बिजली पानी की समस्या पर उन्होंने कहा कि बिजली बहाल हो गई है। पानी की समस्या के लिए कल 10 बजे संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाएंगे और पानी ओर सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति बेहतर को जाएगी।संघर्ष समिति ने ऐलान किया कि एनआईटी फरीदाबाद के विधायक धनेश अदलखा के कार्यालय पर कल 6 जुलाई को शाम को प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए शाम पांच बजे नेहरू कालोनी की पुलिया के पास पीड़ित लोग इकट्ठा होंगे और विधायक धनेश अदलखा के कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन नेहरू कालोनी से कल्याणपुरी, आदर्श नगर, राहुल कालोनी, होते हुए विधायक के कार्यालय पर पहुंचेगा।



