Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

स्वच्छता व्यवस्था को नई गति: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एमसीएफ के सफाई निरीक्षकों को 31 स्कूटियाँ वितरित कीं

आधुनिक संसाधनों मजबूत निगरानी और जनभागीदारी के माध्यम से फरीदाबाद को स्वच्छ सुंदर और हरित शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

फरीदाबाद, राकेश देव। हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम फरीदाबाद की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सफाई निरीक्षकों (दरोगाओं) को 31 नई स्कूटियों का वितरण किया। सेक्टर 16 स्थित सागर सिनेमा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों गणमान्य व्यक्तियों और पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही और कार्यक्रम को व्यापक सराहना मिली। इस अवसर पर स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल स्कूटियों के वितरण तक सीमित नहीं है बल्कि यह एक स्वच्छ सुंदर और विकसित फरीदाबाद के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन ने पूरे देश में स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया है और आज स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी है। श्री गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसी व्यवस्था विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है जो स्थायी हो प्रभावी हो और आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में पिछले वर्षों में स्वच्छता और शहरी विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जिनका सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि बढ़वारी क्षेत्र में स्थापित कचरा प्रबंधन और प्रोसेसिंग प्लांट शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ बनकर उभर रहा है जहां कचरे का वैज्ञानिक और सुव्यवस्थित निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को मजबूत किया गया है जिससे घर घर से नियमित रूप से कचरा एकत्रित किया जा रहा है और सड़कों व गलियों में कचरा फैलने की समस्या में कमी आई है। उन्होंने ने कहा कि सफाई व्यवस्था की निगरानी को भी सशक्त किया गया है। डिजिटल मॉनिटरिंग नियमित निरीक्षण और जवाबदेही तय करने की प्रणाली से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर क्षेत्र में सफाई कार्य समय पर और प्रभावी तरीके से हो। उन्होंने कहा कि आज वितरित की गई 31 स्कूटियां इस व्यवस्था को और अधिक गतिशील बनाएंगी और सफाई निरीक्षक अपने क्षेत्रों में तेजी से पहुंचकर निरीक्षण और समस्याओं के समाधान को और बेहतर बना सकेंगे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि फरीदाबाद में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। सड़कों के किनारे पार्कों में और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर हजारों की संख्या में पौधे लगाए गए हैं जो आने वाले समय में शहर को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री गोयल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह हम सभी का साझा दायित्व है। उन्होंने लोगों से कचरा इधर उधर न फेंकने निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही पूरे सिस्टम को प्रभावित कर सकती है जबकि एक छोटा सा सकारात्मक प्रयास पूरे शहर की तस्वीर बदल सकता है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को केवल एक औद्योगिक शहर के रूप में नहीं बल्कि एक आदर्श स्वच्छ सुंदर और हरित शहर के रूप में विकसित करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। नई सड़कों का निर्माण सीवर और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करना गलियों का विकास और सफाई व्यवस्था में आधुनिक तकनीकों का उपयोग जैसे अनेक कार्य इस दिशा में तेजी से किए जा रहे हैं। स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों निरीक्षकों और पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के समर्पण और मेहनत के कारण ही यह संभव हो पाया है कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है। उन्होंने उन्हें स्वच्छता के सच्चे सैनिक बताते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे न गंदगी करेंगे न करने देंगे का संकल्प लें और जनभागीदारी के माध्यम से फरीदाबाद को देश के सबसे स्वच्छ सुंदर और हरित शहरों में शामिल करने के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और प्रशासन की प्रतिबद्धता से यह लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा। इस दौरान मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, नगर निगम फरीदाबाद आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, संयुक्त आयुक्त राजेश प्रजापति, नीरा तोमर, पार्षद कुलदीप साहनी, पार्षद सचिन शर्मा, पार्षद जशवंत पवार, पार्षद रिंकू शिलानी, पार्षद अजीत नंबरदार, पार्षद नरेश नंबरदार, पार्षद प्रियंका बिष्ट बुधानी तथा पार्षद मुकेश अग्रवाल, प्रवेश मेहता सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति एवं नगर निगम फरीदाबाद से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles