Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ना कोई रोडमैप , ना कमेटी से पारित, यह कैसा बजट है फरीदाबाद नगर निगम का : हेमलता शर्मा

फरीदाबाद, राकेश देव। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव हेमलता शर्मा ने कहा है कि पहली बार फरीदाबाद शहर की जनता ने देखा की फरीदाबाद निगम का बजट को बिना फाइनेंस कमेटी के पास कर दिया गया, नगर निगम के पास साफ़ सफाई का कोई रोड मैप नहीं तैयार था । जिसका खुलासा भी खुद भाजपा विधायक ने किया। जब बैठक में यह महापौर प्रवीण जोशी से पूछा गया की बजट की राशि का उपयोग कैसे कैसे होगा तो उसका कोई जवाब नहीं आया। बैठक में प्रावधान बनाया गया कि पार्षदों के लिए दो दो करोड़ आवंटित किये जायेंगे, वही हमने देखा है। पिछले साल 2025 में भी सभी पार्षदों के लिए 1-1 करोड़ आवंटित किये गए थे जिसका कोई हिसाब आज तक फरीदाबाद की जनता को नहीं मिला और साथ ही मेयर ने यह भी आश्वासन दिया की वह सभी वार्ड में खुद जाएँगी और जहाँ अतिरिक्त फण्ड की जरुरत होगी तो वह आवंटित करेंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने 2025 के बजट का 86 प्रतिशत खर्च कर दिया है लेकिन अभी तक कई परियोजना अधूरी है। विकास कार्यों के नाम पर आवंटित किये फंड का आज तक कोई हिसाब फरीदाबाद की जनता को नहीं मिला। भारी भरकम बजट के बाद भी शहर में जलभराव ज्यों की त्यों रहता है ,कालोनियों में सीवर, पानी, सडक़, स्वस्थ्य, शिक्षा की समस्या जैसी की तस बनी हुयी है। बदहाल बडख़ल गांव की समस्याएं किसी से छुपी नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles