Wednesday, August 12, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री हेमलता शर्मा बनी हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य

फरीदाबाद, राकेश देव । अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने हरियाणा प्रदेश में महिलाओं को प्रभावी ढंग से आगे लाने का जिम्मा उठाया है, जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें फरीदाबाद में महिलाओं के मुद्दे उठाने वाली, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री हेमलता शर्मा को भी इस कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है । बता दे हाल फिलहाल में नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ भी अग्रिम पंक्ति में हेमलता शर्मा को छात्र प्रदर्शन के लिए प्रधान मंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन में शामिल होने का भी अवसर मिला था। उनकी पार्टी में सक्रियता के कारण उनको यह जिम्मेदारी मिली है जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी का धन्यवाद दिया है और यह विश्वास दिलाया है कि वो इसी प्रकार महिलाओं के हित के लिए सदैव संघर्ष करती रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles