फरीदाबाद, राकेश देव। सीनियर सिटीजंस फोरम सेक्टर 28 फरीदाबाद की आम सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें चेस्ट फिजिशियन डॉक्टर अंशुल मित्तल तथा न्यूरोलोजिस्ट डॉक्टर मेघा वार्शनेय ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ उनके स्वास्थ्य पर चर्चा की तथा उन्हें रोगों से बचने के उपाय बताए। डॉ अंशुल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा सैर करना आवश्यक है, किंतु वरिष्ठ नागरिकों को ठंडे मौसम में धूप निकलने से पहले घर से नहीं निकलना चाहिए। डॉ मेघा ने बताया कि हाथ पैरों का हिलना, अथवा शरीर के संतुलन बिगड़ने को बढ़ती उम्र की सामान्य क्रिया समझाना भूल है। यह पार्किंसन होने के लक्षण है तथा इसका इलाज तुरंत कराना आवश्यक होता है। यदि समय पर इलाज हो जाए तो बीमारी का बढ़ना रुक सकता है। इससे पूर्व फोरम के प्रधान डी के बख्शी ने बुके देकर दोनों डॉक्टरों का स्वागत किया। जिन सदस्यों के जन्मदिन 8 जनवरी से 12 अप्रैल के बीच आते हैं उन्हें गुलाब का फूल तथा उपहार देकर शुभकामनाएं दी गई। फोरम के महामंत्री। महेंद्र कुमार तथा एन्टरटेन्मैंट सचिव एचएन कुमार उप प्रधान आरके पुंज तथा कार्यकारिणी के सदस्य अशोक मित्तल ने जन्मदिन के गीत गाये। नए सदस्यों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। महामंत्री महेंद्र कुमार ने मंच संचालन किया। एचएन कुमार की अगुवाई में जेएस कौशल, आरके आर्य, महेंद्र कुमार, आर के पुंज, दिनेश कुमार नासा, श्रीमती निर्मला शर्मा, श्रीमती सुनीता बजाज तथा श्रीमती स्वर्ण बत्रा ने अपने मधुर गीतों द्वारा लोगों का मन मोह लिया। सीएन जुल्का जो अस्वस्थ होने के पश्चात भी मीटिंग में भाग लेने आए थे, उन्होंने गीता के श्लोक पढ़ के सबका ज्ञानवरदान किया। इस अवसर पर फोरम के वित्त सचिव एचसी शर्मा, संयुक्त सचिव रविंद्र शर्मा, प्रशासन सचिव एके महेंद्रु, स्पोर्ट्स सचिव बीडी शर्मा, संगठन सचिव पीएन नागपाल, हॉस्पिटैलिटी। सचिव वाईएस क्वात्रा तथा इंटरनल ऑडिटर वाईआर नागपाल भी उपस्थित थे। अंत में फोरम के उप प्रधान आर के पुंज ने सभी का धन्यवाद किया।
वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर चर्चा



