फरीदाबाद, राकेश देव । तीसरी जूनियर आर पी सी ए समर कप 2026, रविन्द्र फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद में खेला गया। यह मैच नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला गया इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने नाइट राइडर्स को 14 रन से हराया। यह मैच 35 ओवर का था नाइट राइडर्स ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया रॉयल चैलेंजर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अमन पाशा ने 84 गेंद में 17 चौके की मदद से 100 रन, और गौरव सिंह ने 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए दक्ष भड़ाना ने 7 ओवर में 1 मेडन 39 रन 2 विकेट, पवन फागना, हरमन आहूजा और अंकुर सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स ने 32 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। नाइट राइडर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंकुर सिंह ने 45 गेंद में 11 चौके 4 छक्कों की मदद से 75 रन तरणवीर ने 43 गेंदों में 8 चौके की मदद से 51 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए पर्व भाटिया,अरमान मलिक वरुण कर्दम ने दो-दो विकेट और वही दिव्यम और नक्श भड़ाना ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अमन पाशा, फाइटर ऑफ द मैच अंकुर सिंह को वही बेस्ट बॉलर ऑफ़ द मैच पर्व भाटिया को, बेस्ट बैट्समैन तरनवीर सिंह को और बेस्ट फील्डर केतन फागना को दिया गया
तीसरी जूनियर आर पी सी ए समर कप 2026



