Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उत्कृष्ट रहा प्रकाश बाल भारती पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम

फरीदाबाद, राकेश देव। डबुआ कॉलोनी स्थित प्रकाश बाल भारती पब्लिक स्कूल का कक्षा बारहवीं का सी.बी.एस.ई. बोर्ड की परीक्षा इस बार भी हमेशा की तरह शानदार और शत् प्रतिशत रहा । विद्यालय से कुल 84 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें कॉमर्स संकाय की हिमांशी कौशिक 99 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, शिफा खान ने 97.2 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा व कला संकाय की रूचिका ने 97 प्रतिशत अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया । बारहवीं कक्षा में कुल 84 विद्यार्थियों परीक्षा में सम्मिलित हुए थे । जिसमें 29 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 18 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक, 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक कुल अंक प्राप्त किये । कक्षा बारहवीं में विषय वार अधिकतम अंक इस प्रकार रहे:- अकाउंटेंसी में-100, अर्थशास्त्र में 99, बिजनेस स्टडीज में 99, शारीरिक शिक्षा में 97, मार्केटिंग में 99, इंगलिस में 99, हिंदी में 94, इतिहास में 98, पोल. विज्ञान में 98, गणित में 96, भौतिक विज्ञान में 94 और रसायन विज्ञान में 96 अंक प्राप्त हुए । विज्ञान संकाय में शिवम फागना के 94 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, विनीत भड़ाना नें 92 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और अंश सिंह ने 87 प्रतिशत अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया । कला संकाय में रूचिका ने 97 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, विराज बैसला ने 90.4 प्रतिशत अंक साथ द्वितीय और शिवानी ने 88.2 प्रतिशत अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया । कॉमर्स संकाय में 95 प्रतिशत अंको के साथ नितीन तीसरे और 94 प्रतिशत अंको के सुखवीर चैथे स्थान पर रहे । स्कूल के विद्यार्थियों को विशेष रूप से बुलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया। स्कूल के चेयरमैन श्री राकेश भडाना व प्रिसिंपल अनिता चौधरी ने सभी विद्यार्थियो एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को शानदार परिक्षा परिणाम के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles