Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा सरकार कर्मचारियों की मांगों तक को सुनने को तैयार नहीं : अंश वत्स

कांग्रेस सेवा दल ने किया कर्मचारियों का समर्थन

फरीदाबाद, राकेश देव । अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंश वत्स ने कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों के साथ नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रदर्शन में शामिल होकर उनका समर्थन किया। अंश वत्स ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इतने लम्बे समय से कर्मचारी वर्ग हड़ताल पर बैठा है लेकिन भाजपा सरकार उनकी मांगों को सुनने को तैयार नहीं है। हड़ताल के चलते समूचे शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए है। सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। हालात इतने खराब है कि गर्मी के कारण कूड़े के ढेरों में बदबू उठनी शुरू हो गई है। इससे बिमारियों का बढऩा लाजमी है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के जनप्रतिनिधियों को फरीदाबाद की कोई चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से हड़ताली कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करती है और कर्मचारियों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने इस ओर संज्ञान नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी सडक़ों पर उतर आन्दोलन को तेज करने पर मजबूर होगी। कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष एस एस गौड़ ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर उनका समर्थन करते हैं । इस अवसरपर जिला अध्यक्ष एस एस गौड़ के अलावा यंग ब्रिगेड शहरी के जिला अध्यक्ष रियाज खान, जिला उपाध्यक्ष नफीस अहमद, महासचिव नागेन्द्र प्रसाद ,ओम प्रकाश श्योराण,विधानसभा अध्यक्ष बल्लभगढ़ शमीम हाशमी, प्रभू झा, गौरव उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles