Monday, July 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

समझौता लागू करवाओ, संगठन मजबूत बनाओ” अभियान के तहत 13 जुलाई की जिला स्तरीय रैली ऐतिहासिक होगी : बलबीर सिंह बालगुहेर

रैली की तैयारियों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

फरीदाबाद, राकेश देव। हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के साथ हुए समझौते को लागू करने में हो रही देरी के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। “समझौता लागू करवाओ, संगठन मजबूत बनाओ” अभियान के तहत 7 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जा रही रैलियों की श्रृंखला में 13 जुलाई को फरीदाबाद के दौलतराम धर्मशाला में होने वाली जिला स्तरीय रैली को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए शनिवार को नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में सफाई कर्मचारी यूनियन एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बलबीर सिंह बालगोहेर ने की तथा संचालन यूनियन के सचिव महेंद्र कुड़िया ने किया। बैठक में रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक को संबोधित करते हुए बलबीर सिंह बालगोहेर ने कहा कि यदि सरकार ने 13 मई के समझौते को तत्काल लागू नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि 13 जुलाई की जिला स्तरीय रैली कर्मचारी एकता का ऐतिहासिक प्रदर्शन होगी, जिसमें नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका एवं अग्निशमन विभाग के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ठेका प्रथा को पूर्णतः समाप्त करना, ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को पालिका रोल पर नियमित करना, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करना, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को न्याय दिलाना, 13 मई के समझौते के सभी निर्णयों को तुरंत लागू करना, सभी वैधानिक भत्तों एवं सेवा लाभों का भुगतान सुनिश्चित करना तथा कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाना शामिल है। बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उपाध्यक्ष कमला, जिला प्रधान दलित बोहत तथा जिला सचिव अनिल चंडालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सफाई कर्मचारी यूनियन, बेलदार यूनियन, सीवर यूनियन, वाटर सप्लाई यूनियन, कार्यालय कर्मचारी, सेनिटेशन विंग तथा नगर निगम म्यूनिसिपल इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी नेताओं ने कर्मचारियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर सरकार को कर्मचारी एकता का संदेश दें और 13 मई के समझौते को लागू कराने के संघर्ष को मजबूत बनाएं। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने समझौते को लागू करने में और देरी की तो प्रदेशभर के नगरपालिका एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आगामी आंदोलन और 6, 7 व 8 अगस्त की प्रस्तावित तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। आज की बैठक में अन्य के अलावा राज्य की उपाध्यक्ष कमला, अनूप चिंडालिया राज्य सचिव अजय शास्त्री राज्य सचिव जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला, सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनन्द ढ़कोलिया, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, राहुल चिंडालिया प्रधान सैनिटेशन स्टाफ यूनियन ललिता देवी उपप्रधान, सुरेश मैलांदे हरि सिंह खंडिया, प्रेमपाल जोन प्रधान , राजबीर चिंडालिया नरेश भगवाना, सुरेन्द्र चौटाला देवीचरण शर्मा वॉटर सप्लाई यूनियन, हेमवती नंदन, बेलदार कर्मचारी यूनियन, महेश फोगाट प्रधान चालक यूनियन, धर्म सिंह मूला, महिला नेता कविता ज्ञानवती राजवती, बल्लू चिंडालिया, विक्की, नैन सिंह उज्जन वाल , विजय पाल आदि उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles