Monday, July 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

14 जुलाई का न करें इंतजार, तकनीकी खामियों व दस्तावेज की गलतियां सुधारने के लिए मिल सकेगा समय : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

– एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने विभिन्न बूथों पर एसआईआर डिजिटलीकरण कार्य का लिया जायजा

फरीदाबाद, राकेश देव।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 अभियान के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं डिजिटलीकरण कार्य निरंतर गति से संचालित किया जा रहा है। अभियान की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और एसआईआर डिजिटलीकरण कार्य का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बूथों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों से अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

विभिन्न बूथों पर एसआईआर डिजिटलीकरण कार्य का जायजा लेती हुई एडीसी अंजलि श्रोत्रिया।

उन्होंने गणना प्रपत्रों के संग्रहण, डिजिटलीकरण एवं समयबद्ध अपलोड की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए प्रत्येक कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने आमजन से अपील की कि एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है, इसलिए अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें, क्योंकि तकनीकी बाधाओं, दस्तावेजों की कमी अथवा अन्य व्यावहारिक कारणों से अनावश्यक असुविधा हो सकती है। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी आग्रह किया कि वे अपने बूथ स्तर के अभिकर्ताओं (बीएलए-1 एवं बीएलए-2) के माध्यम से मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने और मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं से संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं।एडीसी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से संपर्क स्थापित करें, एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने में सहयोग दें, दस्तावेजों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक गणना प्रपत्र का शीघ्र डिजिटलीकरण कर पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles