Tuesday, July 28, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

आगामी 27 सितंबर को आयोजित होगी ‘ड्रग्स फ्री हरियाणा” थीम पर फरीदाबाद हाफ मैराथन : डीसी आयुष सिन्हा

– ड्रग्स फ्री हरियाणा मैराथन के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने शुरू की व्यापक तैयारियां

फरीदाबाद, राकेश देव ।उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि हरियाणा सरकार के नशा मुक्त हरियाणा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 27 सितंबर को फरीदाबाद में भव्य ‘ड्रग्स फ्री हरियाणा” थीम पर फरीदाबाद हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कॉरपोरेट संस्थानों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सीएसआर सहभागिता पर विस्तृत चर्चा की गई। डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि यह आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक व्यापक एवं बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा तथा इसमें हजारों प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि उद्योग जगत, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों एवं प्रसिद्ध हस्तियों की सहभागिता के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर केंद्र एवं राज्य स्तर पर विशेष प्राथमिकता दी जा रही है और इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।बैठक में उपायुक्त ने उन संस्थानों का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने पूर्व में भी इस सामाजिक अभियान में सहयोग दिया था तथा इस वर्ष भी उनसे सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि इच्छुक संस्थानों को उनके सहयोग के अनुरूप व्यापक ब्रांडिंग, प्रचार-प्रसार, कार्यक्रम स्थल पर दृश्यता, सोशल मीडिया प्रचार, निर्धारित रूट पर ब्रांड डिस्प्ले तथा उच्च श्रेणी के प्रायोजकों को वीआईपी लाउंज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।डीसी आयुष सिन्हा ने सभी औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने स्तर पर शीघ्र स्पॉन्सरशिप श्रेणी की पुष्टि करें, ताकि आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से अंतिम रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से आयोजित होने वाली यह मैराथन नशा मुक्त हरियाणा के संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।बैठक में सीटीएम अंकित कुमार सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कॉरपोरेट संस्थानों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles