Saturday, June 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तीसरी जूनियर आर पी सी ए समर कप 2026

फरीदाबाद, राकेश देव।तीसरी जूनियर आर पी सी ए समर कप 2026, रविन्द्र फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद में खेला गया। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स और नाइट राइडर्स के बीच खेला गया इस मैच में नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 3 विकेट से हराया। यह मैच 30 ओवर का था रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी करने लिया। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 21.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए गौरव सिंह ने 20 गेंद में 5 चौकों की मदद से 28 रन, मनीष ने 26 गेंद में 5 चौकों की मदद से 26 रन बनाए। नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए दक्ष भड़ाना और जश्न ने 3-3 विकेट वही हरमन आहूजा ओर आध्विक ने 1-1 विकेट हासिल कियाल इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 14.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए देव कपूर ने 18 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 19 रन, देव सौदे ने 9 गेंद में 6 चौकों की मदद से 27 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिव्यम मुद्गिल पर्व भाटिया और अरमान मलिक ने 1-1 विकेट हासिल किया।इस मैच का मन ऑफ द मैच दक्ष भड़ाना, फाइटर ऑफ द मैच मनीष, बेस्ट बैट्समैन गौरव सिंह, बेस्ट बॉलर जश्न, बेस्ट फील्डर पर्व भाटिया को घोषित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles