Saturday, June 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सीटीएम अंकित कुमार ने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को दिए गए निर्देश

– लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीटीएम ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

फरीदाबाद, राकेश देव।हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की।सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि आज सोमवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 14 शिकायतें सीआरआईडी विभाग से संबंधित रहीं। इसके अतिरिक्त विकास एवं पंचायत विभाग से 2, नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) से 2, पुलिस विभाग से 3, डीएचबीवीएनएल से 1 तथा स्वास्थ्य विभाग से 1 शिकायत प्राप्त हुई। जिला प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करें।सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।समाधान शिविर में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles