Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद, राकेश देव । बल्लभगढ़ ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजारों में भीषण गर्मी के बीच नगर निगम कर्मचारियों ने दसवें दिन की हड़ताल में निकाला विशाल जलूस आम जनता और व्यापारी भाइयों को करवाया कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया लगाए शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री विपुल गोयल मुर्दाबाद के नारे।नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी रही ।दसवें दिन की हड़ताल में बल्लभगढ़ ओल्ड फरीदाबाद में निकाले गए विशाल जलूस की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने किया। हड़ताल के चलते शहर में सफाई सीवर का काम पूरी तरह से बंद शहर के मुख्य बाजारों मैं कूड़े के ढेर लगे हुए हैं एवं कॉलोनी की गलियों में नालियों का पानी सड़कों पर आया बदबू और गंदगी से जनता का हुआ बुरा हाल। इस प्रदर्शन में सफाई कर्मी नेता बलबीर ने बल्लबगढ़ बाजार में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार को दी चेतावनी और कहा कि सरकार पालिका परिषद निगमों एवम् फायर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे। अन्यथा संघ हड़ताल को आगे बढ़ाकर आंदोलन को तेज करेगा बल्लभगढ़ बाजार में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच पहुंचकर निगम पार्षद दीपक यादव ने लिया कर्मचारियों का मांग पत्र कहा मै मंत्री विपुल गोयल जी से बात कर अनुरोध करूंगा कि वो कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे ।नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव अनूप चंडालिया एवम् सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ,जिला सचिव अनिल चंडालिया एवम् सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चिंडालिया ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की चिंता करता है आज जो शहर के बाजारों में गंदगी का आलम है उसकी जिम्मेदारी सरकार की है संघ ने 16 अप्रैल 2026 को प्रदेश की पालिका परिषद निगमों के प्रमुखों को मुख्यमंत्री के नाम हड़ताल का नोटिस देकर कहा था कि सरकार पालिका परिषद निगमों के कर्मचारियों की माँग समस्याओं का निपटान करे अन्यथा संघ 1 मई से हड़ताल पर चला जायेगा संघ सरकार द्वारा किए गए भेदभाव वायदा खिलाफी के बाद भी हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित नहीं कर रहा है नेताओं ने कहा कि हमने सरकार से बार-बार अपील की है कि वह बातचीत कर हमारी न्याय उचित मांगों को पूरा करें। लेकिन सरकार पालिका परिषद नगर निगम एवं फायर के कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अख्तियार करते हुए आंदोलन को लंबा करने एवं आंदोलनकारी को डराने धमकाने का काम कर रही सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को एवं फायर कर्मचारी की मांगों का समाधान नहीं करना चाहती । प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रधान दलीप बोहोत ने कहा कि आज हमारी हड़ताल का 10 वा दिन है निगम प्रशासन चोरी छुपे शहर में काम करने की कोशिश कर रहा है उसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा सरकार ने हड़ताल में दखल देकर अभी तक हमारे नेताओं से कोई वार्ता करने का प्रयास नहीं किया है यदि सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों की समस्या का हल नहीं निकाला है तो हड़ताल को आगे बढ़ाने पर संघ मजबूर होगा। हड़ताल में अन्य के अलावा, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला , राकेश चिंडालिया सफाई कर्मचारी यूनियन सचिव महेंद्र कुड़िया,कोषाध्यक्ष जितेन्द्र छाबड़ा,सीवरमैन यूनियन से मनोज सौदे, विशाल मास्टर अनिल, , ओमपाल खांडिया, सौराज सीवरमैन, ठेकेदारी कर्मचारी सफाई कर्मचारी यूनियन से जोन प्रधान नरेश भगवाना, राजबीर चिंडालिया, दर्शन सोया, सुरेन्द्र चौटाला, हरिसिंह खंडिया, धर्म सिंह मूला सुरेश मनोज बालगुहेर कृष्ण चिंडालिया सैनिटेशन स्टाफ से वरिष्ठ उपप्रधान मदन लाल, बिजेंद्र भंडारी देवेन्द्र पहलवान दीपचंद हंस श्यामवीर सुनील खंडेलवाल शिवराज दीपक चिंडालिया, प्रदीप भंडारी , राजकुमार डब गुहार महिला नेता सुरेश देवी ललिता देवी कमलेश राजवती शकुंतला सत्तों बीना आदि उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles