Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कोर्ट परिसर में लगे ठंडे व मीठे पानी की छबील का आयोजन

फरीदाबाद, राकेश देव। कोर्ट परिसर में सिख्खों के पांचवे गुरू अर्जन देव जी के शहीदी पर्व को समर्पित पंजाबी लायर्स क्लब द्वारा ठंडे व मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया।इस अवसर पर न्यायालय में कार्यरत वकीलों सहित स्टाफ व आने जाने वाले लोगों ने छबील पर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला बार एशोशिएशन के प्रधान राजेश बैसला,महासचिव टीका डागर,ने प्रसाद ग्रहण करवाने में अपना सहयोग प्रदान किया।इस मौके पर बार काउन्सिल पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व मनोनित सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ, मनोज अरोडा, नरेन्द्र सिंह कंग ने कहा कि हर वर्ष की भांति तपती गर्मी में राहगीरों को राहत देने और गुरू अर्जन देव जी के शहीदी दिवस जून महीने के उपलक्ष में छबील और मीठा पानी पिलाया जाता है।वशिष्ठ ने कहा कि मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर सिख्खों के पांचवे गुरू, गुरू अर्जन देव जी को गर्म रेत पर बिठाकर असहनीय यातनांए दी गई थी। उनकी सहादत की याद में लोग गर्मियों में ठंडा, मीठा पानी या दूध, कच्ची लस्सी बांटकर उस अहसनीय गर्मी और पीडा को सेवा भाव में बदलते हैं। यह मानवता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। जिला बार के अधिवक्ताओं ने आयोजन के लिए जहां पंजाबी लॉयर्स क्लब की सराहना की वहीं ऐसे आयोजन भविष्य में भी करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर सोनिया महेश्वरी, मनमीत कौर, आशीष अरोडा, गुरुदेनदर सिंह,चरणजीत,ललित बटेजा,अरून दुआ,जितेंद्र पुरी,अशीन गोसाई,सन्नी,भूपेन्द्र वत्स, ओमदत्त कौशिक मनोज कुमार, लाल सिंह परसवाल, रिनकेश अरोडा, कमल कान्त झा, जयंत भाटिया, रितिक तनेजा, अभिषेक आहुजा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles