फरीदाबाद, राकेश देव ।डॉ. योगेश भाटिया ने अपने छोटे बेटे लव के जन्मदिन के उपलक्ष में निःशुल्क मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जिसमें करीब 100 मरीजों ने शहर के प्रसिद्ध डॉक्टरों से परामर्श लिया व उन्हें संस्था द्वारा निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं तथा ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई टेस्ट 50% छूट पर उपलब्ध करवाए गए।डॉ. योगेश भाटिया के पिता डॉ. सुदेश भाटिया द्वारा हर वर्ष की भांति आज भी परिवार की खुशी के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के लिए भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे डॉ. मुकेश पाण्डेयव डॉ. मनीष नन्दा तथा विशिष्ट अतिथि रहे डॉ. कमल गेरा,डॉ. सोमदत्त शर्मा, डॉ. सुनील सोरोत, डॉ. धर्मेंद्र सोरोत l इस कैम्प में लव कुश फाउन्डेशन के सहयोगी रहे डॉ. संदीप मल्होत्रा, डॉ. प्रीति अग्रवाल, किशोर शर्मा, लव थरेजा, प्रेम राजपुरोहित, प्रमोद गिरधर, सुरेन्द्र अरोड़ा।
लव कुश फाउन्डेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर मनाया लव का जन्मदिन



