भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने लिया आर्शिवाद
फरीदाबाद, राकेश देव । बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन नगर में स्थित, महाकालेश्वर भगवान के मंदिर के महाराज श्री श्री शिवांक गिरी जी महाराज एवं श्री श्री अभिषेक पुजारी का फरीदाबाद के गांव सीकरी स्थित गुरू गोरखनाथ मंदिर व प्राचीन राम मंदिर गोगामंडी में पधारने पर फूल मालाओं और फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर की विशाल टीम ने अपने निवास स्थान चांदी का मुकुट भेंट किया। इस अवसर पर श्री श्री शिवांक गिरी जी महाराज ने आए श्रद्धालुओं को आर्शिवाद देकर कृतार्थ किया और मंगल कामना की कि महाकालेश्वर भगवान का आर्शिवाद सभी बना रहे। इस मौके पर योगेश योगी जी, भूपेन्द्र, विक्रांत राजपूत, सचिन शर्मा , हर्ष सैनी, मनीष राजपूत, सरल राजपूत, यशवंत राजपूत, राहुल , डी डी नागर, बृजपाल राठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। महिला श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर का कीर्तन किया।



