Saturday, June 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नेहरू कालोनी संघर्ष समिति के आहवान पर होगा रविवार को विशाल धरना

समिति ने दुख की घड़ी में सभी विपक्षी दलों से अपील की कि वह धरने में पहुंचे

पीडि़त लोगों के बीच पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप , जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, अनिल शर्मा ,इशांत कथूरिया

फरीदाबाद, राकेश देव । सालों से बसे गरीब लोगों को उजाडऩे के विरोध में शनिवार को नेहरू कालोनी संघर्ष समिति के तत्त्वाधान में बड़ी तदाद में लोग एकत्र हुए और लोगों ने आहवान किया किया जिस सरकार को हम लोगों ने चुना, उसी सरकार ने लोगों के लिए इतनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। भीषण गर्मी के बीच उनके आशियानों को उजाड़ा जा रहा है। नेहरू कालोनी संघर्ष समिति की अपील पर शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ,जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, मोहसीन खान एवं इशान्त कथुरिया सहित अनेक नेता नेहरू कालोनी में लोगों के बीच पहुंचे। पीडि़त लोगों अपना दुखड़ा बताते हुए कहा कि किस तरह भाजपा सरकार में निर्दयता केे साथ उन्हें उजाड़ा जा रहा है। जबकि वोट लेने के भाजपा नेताओं ने वायदा किया था कि आप लोगों की झुग्गियों को पक्का किया जाएगा। लेकिन, आज यहाँ बसे गरीब लोगों को उजाडऩे का काम ये निर्दयी सरकार कर रही है। नेहरू कालोनी संघर्ष समिति ने स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोग ये सोचे कि आज नेहरू कालोनी उजड़ रही है तो उनका नम्बर नहीं आएगा। बल्कि आदर्श कालोनी, राहुल कालोनी, कल्याणपुरी झुग्गी,दयाल नगर, एसी नगर सहित सैकड़ों कालोनियों पर बारी बारी बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे दुख की घड़ी में सभी लोगों को एक होना पड़ेगा। समिति ने सभी विपक्षी दलों से रविवार होने वाले विशाल धरने में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आनंगपुर की तरह यहाँ भी कमेटी बनाकर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी और पूरे देश के नेता इस आंदोलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर विजय प्रताप ने कहा कि ये गरीब, मजदूर की लड़ाई है और इस लड़ाई में पूरी तरह से लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से बड़ी तादाद में लोग यहाँ पर रहने को आए, उस समय काँग्रेस सरकार में नेहरू जी ने सभी को यहाँ रहने के लिए आश्रय दिया। काँग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाया है, जबकि बीजेपी गरीबों को उजाडऩे का काम कर रही है। विजय प्रताप ने कहा कि ये जमीन लोगों की है और इस पर उनका हक है, किसी भी कीमत पर इसको नहीं छोड़ेंगे। कल सुबह 9 बजे से धरने में आगामी रणनीति से विचार विमर्श किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles