Saturday, June 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नेहरू कालोनी में तोडफोड को लेकर बड़ी पंचायत का आयोजन, उमडा जन सैलाब

गरीबों को उजाडऩे से पहले उन्हें वैकलपिक स्थान दे: विजय प्रताप

शांतिपूर्वक ,सत्याग्रह कर सरकार से अपना हक मांगेगे: विजय प्रताप

लड़ाई लंबी है, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा : विजय प्रताप सिंह

मांगे नहीं मानी गई तो एक सप्ताह बाद बैठक होगी और महापंचायत पर रणनीति बनेगी: विजय प्रताप

गरीबों के आशियाने उजडऩे पर जमकर गरजे पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना

नेहरू कालोनी गांव में तोडफ़ोड़ विरोध में उमड़े हजारों आक्रोशित लोगों को सम्बोधित करते वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना व अन्य ।

फरीदाबाद, राकेश देव । नेहरू कालोनी संघर्ष समिति के आहवान पर नेहरू कालोनी गांव में तोडफ़ोड़ विरोध में रविवार को हजारों की तदाद में लोग एकत्र हुए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। समिति की अपील पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ङ्क्षसह ,जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना व अन्य दलों के नेताओं ने सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। धरने में उपस्थित लोगों की भीड़ को देख विजय प्रताप भावुक हो गए।

नेहरू कालोनी गांव में तोडफ़ोड़ विरोध में उमड़े हजारों आक्रोशित लोगों को सम्बोधित करते वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना व अन्य ।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेशक ये लड़ाई लंबी है, लेकिन हम हार मानने वाले नहीं है। अपने अस्तित्व की लड़ाई किसी भी हद तक जाकर लड़ेंगे। रात के अंधेरे में चोरों की तरह पहले शिव मंदिर को ओर बाद में मस्जिद को तहस नहस किया और उसके बाद उनके हौंसले बढ़े और गरीबों के आशियानों को उजाडऩे लगे। भीषण गर्मी में उजड़े हुए लोग छत के बिना सडक़ों पर पड़े और आशियाने की तलाश में इधर उधर भटकने लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान से डरो ,अगर ऐलीवेटिड कॉरिडोर ,मैट्रो स्टेशन निकलाने के लिए तोडफ़ोड़ की गई थी तो पहले उनकी डीपीआर दिखाते ,लोगों को समझाते ,लेकिन अभी हुआ कुछ नहीं सोते हुए लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाना कहां का न्याय है। ये लोग अपने शहर के लोग हैं और इनके ऊपर इस तरह की कार्यवाही ऐसा लगता है, जैसे दुश्मन देश रात के अंधेरे में हमला करता है। इस प्रकार निर्दयता किसी प्रकार भी बर्दास्त के काबिल नहीं है। विजय प्रताप ने कहा कि किसानों के खिलाफ लाए गए तीन काले कानून की तर्ज पर हमे भी संयम से विरोध करना पड़ेगा। हमें शांतिपूर्वक ,सत्याग्रह जैसे तरीके अपनाने पड़ेगे। लम्बी लड़ाई के लिए हमें तैयार रहना पड़ेगा। शांतिपूर्वक आंदोलन के लिए नेहरू कालोनी संघर्ष समिति जोभी रूपरेखा तैयार करेगी ,सभी विपक्षी दल उसका अनुशरण कर आगे की कार्रवाई करेगा। सभी लोगों की सलाह मशविरा कर एक सप्ताह बाद अगर सरकार इस बाबत भाजपा सरकार कोई ठोस आसवाशन नहीं देती तो एक सप्ताह बाद बैठक होगी जिसमें महापंचायत पर रणनीति बनेगी । जिसमें देश भर के नेता और लोगों का हजूम उमड़ेगा। उन्होनें कहा कि पर्नुविकास विभाग की जमीन ही शहर बसाने वाले लोगों की है। उस पर सरकार लोगों को बसा सकती है। बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं की नजर है। गरीब लोगों को उजाड़ कर लेकिन उनके मंशूबों को कभी पुरा नहीं होने दिया जाएगा। किसी परियोजना के लिए जमीन थोड़ी बहुत जमीन लेनी थी तो पहले उनको वैकलपिक स्थान दे । ऐसी बर्बरतापूर्वक कार्रवाई कतई बर्दास्त नहीं है। आज के धरणे प्रमुख रूप स पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ,जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पूर्व पार्षद राकेश भड़ाना, विजयपाल सरपंच, अख्तर सरपंच , गिर्राज पाली, ईशांत कथूरिया ,बब्लू आप पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र शर्मा , रिंकू चाँदीला, शालिनी चोपड़ा, सुमित गौड़, प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी, साहिल खान, सरदार बलजीत अरोड़ा, मोहसीन खान, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, राकेश भड़ाना एडवोकट आदि ने संबोधित किया और अनेक दलों के नेताओं तोडफ़ोड़ की कड़ी भत्र्सना की और गरीबों की लड़ाई में उनके साथ देने का आशवासन दिया।जबकि मंच संचालन रोहताश चौधरी ने किया नेहरू कालोनी संघर्ष समिति की ओर चन्द्रवीर , देवा भड़ाना , जगदीश सहित दर्जनों के तदाद लोग उपस्थित थे। नेहरू कालोनी के लोगों ने कहा कि विजय प्रताप के हम लोग ऋणी हैं, जो ये कालोनी के लिए खड़े होकर आए। इनके परिवार ने हमेशा लोगों को बचाने का काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles