फरीदाबाद, राकेश देव। बीके चौक पर फरीदाबाद जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री मोदीजी द्वारा दिए गए सुझाव के खिलाफ प्रदर्शन किया गया । कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष एस एस गौड़ का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट नया नहीं है, किन्तु फिर भी प्रधान मंत्री मोदीजी का इस प्रकार चुनौती को बीच में छोड़ कर बंगाल चुनाव में ध्यान देना निंदनीय था । रियाज़ खान ने कहा प्रधान मंत्री चाहते है कि इस देश की जनता पेट्रोल डीजल बचाए किंतु खुद वह रोडशो करें, बंगाल चुनाव में दिन में 10 रैली करे, यह मोदी सरकार का दोगलापन है । इस प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष एस एस गौड़, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष यंग ब्रिगेड शहरी रियाज़ खान, जिला उपाध्यक्ष नफीस अहमद, जिला महासचिव नागेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश श्योराण, विधानसभा अध्यक्ष बल्लबगढ़ शमीम हाशमी, प्रभु झा, गौरव शामिल रहे ।



