फरीदाबाद, राकेश देव। स्वर्गीय चौधरी भजन लाल के समर्थक आजाद भड़ाना ने कहा है की जननायक चौधरी भजनलाल के परिवार समर्थक है, संज्ञान में आया है कि हरियाणा से राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ने पंचकुला में एक जनसभा में बोलते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक चौधरी भजन लाल के प्रति अपमान जनक टिप्पणी करते हुए उन्हें बदमाश है चौधरी भजनलाल देश के सम्मानित नेता रहे हैं, चौधरी भजन लाल जी व उनके परिजनों ने हरियाणा के विभिन्न चुनाव क्षेत्रों में दर्जनों चुनाव सत्ता तथा विपक्ष में रहते हुए लड़ कर जीत हासिल करने का रिकार्डिंग बनाया है वो स्वम कई बार मुख्यमंत्री तथा केंद्र में कैबिनेट मंत्री रहें तथा उनका ज्येष्ठ पुत्र हरियाणा का उपमुख्यमंत्री रहा है उनके शासनकाल में हरियाणा ने सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की। ऐसे महान व्यक्तित्व के प्रति इस प्रकार की अभद्र एवं असम्मानजनक भाषा का प्रयोग न केवल उनके योगदान का अपमान है, बल्कि समाज में भी गलत संदेश देता है। अतः हम सभी चौधरी भजनलाल जी के समर्थक श्रीमती रेखा शर्मा जी को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि या तो सोमवार तक सार्वजनिक रूप से अपने कहे शब्द वापस लेते हुए माफ़ी मांगे वर्ना हम सभी मिलकर न केवल उनपर कानूनी कार्यवाही करते हुए एफ.आई.आर दर्ज करवाएंगे व पार्टी संगठन में भी उनके ख़िलाफ़ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए हरियाणा में हर जगह विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। आजाद भड़ाना, डॉ तेजपाल शर्मा, बलजीत बिश्नोई, सुनील कौशिक, कृपाराम यादव, विष्णु कौशिक, एडवोकेट सुशील रावत, जे पी राय, मनीष त्यागी, सुशील सिहाग, संजीव ग्रोवर, तेजपाल यादव एवं साथीगण आदि।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व भजन लाल पर आरोप लगाना बेहद शर्मनाक – आज़ाद भड़ाना



