Wednesday, May 6, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद, राकेश देव । पश्चिम बंगाल , असम व पुंडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मेवला मंडल के अध्यक्ष हर्ष चौधरी अनखीर ने अपने कार्यकर्ता साथियों के साथ जनता में लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया । इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मेवला मंडल अध्यक्ष हर्ष चौधरी अनखीर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व व मजबूत निर्णयों व माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल प्रबंधन से आज यह विजय मिली है । आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति और विकास की उचाइयों को छू रहा है । यह विजय भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं व राष्ट्र प्रेमी आम जनता की विजय है । यह अन्याय पर न्याय की विजय है व इस विजय से बंगाल में ममता बैनर्जी के क्रूर तानाशाही व अत्याचारी शाशन का अंत हो गया है तथा अब भाजपा के कुशल नेतृत्व में बंगाल के सभी वर्गों का एक सम्मान विकास किया जाएगा । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हर्ष चौधरी अनख़ीर के साथ आर्यन भड़ाना , शशांक गर्ग , सचिन तंवर , निशांत तंवर , नितिन बिधूड़ी , विनोद बिधूड़ी , संजू नंबरदार , आदित्य भड़ाना , दीपक अवाना , भीम सिंह , यशवीर , भारत तंवर , दीपांशु तंवर , साहिल गर्ग , आयुष तिवारी , वैभव , सचिन , तुषार , मोहित बिधूड़ी , देवेंद्र तंवर , आयुष ने जनता में लड्डू बांटकर इस जीत का जश्न मनाया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles