Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाया वैशाखी पर्व,ढोल पर थिरके अधिवक्ता

फरीदाबाद, राकेश देव। वैशाखी पर्व के अवसर पर न्यायालय परिसर के लायर्स चैम्बर ब्लाक में पंजाबी लायर्स क्लब व अधिवक्ताओं द्वारा वैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने जहां एक दूसरे को वैशाखी की बधाई दी वहीं कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें पंजाबी लायर्स क्लब के साथ-साथ फरीदाबाद बार के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, स्टाफ व बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में जहां अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर वैशाखी की शुभ कामनाएं दीं वहीं ढोल पर अधिवक्ताओं ने भांगड़ा भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ता भी उपस्थित रहीं।इस अवसर पर बार के प्रधान राजेश बैंसला,पदाधिकारी शामिल हुए। पंजाबी लॉयर्स क्लब से जुड़े अधिवक्ताओं ने बताया वैशाखी पंजाबियों का मुख्य पर्व है। जिसे खालसा साजना दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सजीव चौधरी, बार काउंसिल पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहाँ इस पर्व को पंजाब व हरियाणा में अधिक मनाया जाता है।इस पर्व का महत्त्व कृषि व फसलों की कटाई शुरू की जाती है।किसान भगवान से प्रार्थना करते है। की उन फसल बैगर आपदा के फसल किसानों के घर पहुँच जाए।ऐसे में अपनी परम्पराओं व संस्कृति को जीवित रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिए। इस मौके पर महासचिव टीका डागर मनोज अरोड़ा, नरेंद्र सिंह कंग, जोगिंदर नरवत, सतवीर शर्मा,कुंवर राकेश, लाल सिंह, ललित भटेजा, पुनित भाटिया, राजेश खन्ना, अजय शर्मा, विजय शर्मा, अरुण दुआ, सागर अरोड़ा, रवि विरमानी अमित बहल, अशोक अरोड़ा, कमल भाटी, रवि कालरा, दिनेश तंवर, प्रेम डूडेजा, अंकुर गोंसाई, सोनिया महेश्वरी, परवेज खान, अनुज शर्मा, राहुल परमार, के पी व अन्य अधिवक्तागण ।

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles