Friday, April 17, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट महावीर नगर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी

फरीदाबाद, राकेश देव। श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट ( रजि0) श्री महावीर मंदिर (प्राचीन हनुमान मंदिर) महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद में रामनवमी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अतिथिगणों जिसमें केबीनेट मंत्री विपुल गोयल के भतीजे राहुल गोयल,पार्षद सचिन शर्मा ने मंदिर के उपप्रधान सतपाल चौधरी,अजय चौघरी,सचिव अनिल गुप्ता एडवोकेट, सेवादार टेकचन्द नंन्द्राजोग (टोनी पहलवान),चरण सिंह सैनी प्रधान आरडब्लूए महावीर नगरयोगेश चावला सचिव,कृष्णदत्त शर्मा,सोनू शर्मा,अनिल वर्मा,धीरज वधवा,पिन्टू सैनी,राजेश तनेजा,प्रेमवीर सिंह,कमल नंन्द्राजोग,पंडित धीरज त्रिपाठी,खूब सिंह सैनी,टीटू मटके वाला,मुकेश शास्त्री गुरूजी,दिनेश छाबड़ा,रमेश मेहता,कृष्ण पहलवान,सुनील कुमार कर्ण सिंगला, व समस्त महिला मंडल गुरुद्वारा महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद के साथ मिलकर सबसे पहले हवन यज्ञ एवं भजन कीर्तन में भाग लिया उसके उपरांत विशाल भण्डारे में भक्तों को प्रसाद वितरित भी किया और ग्रहण भी किया।

श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट महावीर मंदिर में मनाए गए रामनवमी पर्व पर प्रसाद वितरित करते केबीनेट मंत्री विपुल गोयल के भतीजे राहुल गोयल,सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग (टोनी पहलवान) व कर्ण सिंगला।

इस मौके पर सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान)  ने कहा कि रामनवमी भगवान राम के जन्म का उत्सव है। भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है धरती पर असुरों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेता युग में श्रीराम के रूप में धरती पर अवतार लिया था। भगवान राम को मर्यादा पुरूषोतम कहा जाता है क्योकि उन्होंने अपने जीवनकाल में कई कष्ट सहते हुए भी मार्यादित जीवन का सर्वक्षेष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होनें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आर्दशों को नहीं त्यागा और मर्यादा में रहते हुए जीवन व्यतीत किया। सेवादार टेकचन्द नंन्द्राजोग ने कहा कि कहते है कि रामनवमी पर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। रामलला के जन्मोत्सव की खुशी में पूरे देशभर में शोभा यात्राएं  निकाली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles