Sunday, June 28, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पौधा देश के नाम’ अभियान की तैयारियां तेज, उमेश भाटी ने की बैठक

5 जून को बी.के. अस्पताल में होगा कार्यक्रम, अधिक से अधिक पौधारोपण और जनभागीदारी पर दिया गया जोर

फरीदाबाद, राकेश देव । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को बी.के. अस्पताल, फरीदाबाद में आयोजित होने वाले ‘एक पौधा देश के नाम’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पर्यावरण आयोग, हरियाणा के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने अपने अशोका एन्क्लेव स्थित कार्यालय में सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, पौधारोपण अभियान, जनभागीदारी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी भाग लेंगे।बैठक में मनीष गोयल, हरिंदर सिंह, अभय, अजय बंसल, भूदेव भड़ाना तथा उज्ज्वल रॉय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।गौरतलब है कि 5 जून को दोपहर 1 बजे बी.के. अस्पताल, फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण आयोग, हरियाणा के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि बी.के. अस्पताल के सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles