Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहयाल सभा फरीदाबाद की बैठक आयोजित

फरीदाबाद, राकेश देव। मोहयाल सभा फरीदाबाद के अध्यक्ष रमेश दत्ता की अध्यक्षता में मोहयाल भवन नेशन हट एनएच-5 में बैठक आयोजित की गई। इस र्माैके पर केएस बाली,विनय छिब्बर,मिथलेया दत्ता, नगेन्द्र दत्ता सहित कई सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर रमेश दत्ता नेे कहा कि हमारी संस्था समय समय पर समाजसेवा के कार्यो के साथ साथ लोगों में देशभक्ति की भावना को भी जागृत करने का काम करती है क्योकि बिरादरी के ज्यादातर लोग सेना,वायुसेना और नौसेना में अपनी सेवा देकर देश की रक्षा कर रहे है। बैठक में मौजूद सदस्यों ने श्रीमती नीलिमा मेहता द्वारा वृंदावन में आयोजित रिश्ते नाते कार्यक्रम की सराहना की। सदस्यों ने हरिद्वार में सभी स्थानीय सभाओं की बैठक पर भी चर्चा की। नागेंद्र दत्ता, के.एस. बाली और मिथिलेश दत्ता ने मंच पर अपने विचार साझा किए। बैठक का समापन दोपहर के भोजन और हाल ही में हुए जन्मदिनों और विवाहों के लिए परिवारों को बधाई देने के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles