Monday, July 27, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बूथ मजबूत होने पर ही विधानसभा और प्रदेश होगा मजबूत : दुष्यंत सिंह चौटाला

फरीदाबाद, राकेश देव।हरियाणा प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला जननायक जनता पार्टी जिला कार्यालय सेक्टर 65 फरीदाबाद में (बी एल ए 2) की मीटिंग लेने पहुंचे। जहां सैकड़ो साथियों ने दुष्यंत चौटाला का फूल माला एवं बुक्के देकर स्वागत किया।हरियाणा प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ,संगठन सचिव राजेंद्र लितानी एवं हरियाणा प्रदेश कार्यालय सचिव रविंद्र सांगवान जननायक जनता जिला पार्टी कार्यालय सेक्टर 65 में पहुंचकर प्रत्येक विधानसभा के नवनियुक्त बी एल ए 2 से रूबरू हुए। मौजूद सभी साथियों को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में बीजेपी का जनआधार खत्म होने की तरफ है और कांग्रेस पार्टी पहले से ही अपने आप को बचाने की लड़ाई लड़ रही है इसलिए प्रदेश की जनता की निगाह जननायक जनता पार्टी तरफ है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती ही प्रदेश में सरकार बनाने का विशेष काम करेगी। सभी पदाधिकारी एवं नए साथियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव वर्ष 2029 में है इसलिए सभी साथी कमर कसकर पार्टी को मजबूत करने का काम करना शुरू करें। संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ही किसी पार्टी के सबसे मजबूत नींव है अगर किसी के नींव कमजोर है तो वह पार्टी कभी आगे नहीं बढ़ सकती और जननायक जनता पार्टी के मजबूत संगठन के दम पर आज हरियाणा प्रदेश में संगठन को और हम और अधिक मजबूत करने का काम कर रहे हैं।इसके अलावा दुष्यंत चौटाला तीगांव विधानसभा में सुबोध चंद्रवंशी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर मौजूद विधानसभा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया,इसके अलावा पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने दुष्यंत चौटाला जी को आश्वासन देते हुए कहा कि हम जल्द से जल्द सभी विधानसभाओं में अपने बूथ स्तर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ता बनाने का काम पूरा करेंगे और पार्टी को भी मजबूत होने का काम करेंगे। इस मौके पर तेजपाल डागर, प्रेम धनकड़, अनिल खूंटेला,हाजी करामत अली, सुदेश ग्रोवर, सरदार परविंदर सिंह, धीरज राजपूत, सोराज अधाना ,सूरत चौहान,जितेंद्र चौधरी, नाहर सिंह चौहान, देवेंद्र बैरागी, गजेंद्र भड़ाना , रंजीत ठाकुर, अमर सिंह दलाल,दरियाव सिंह ,शिव कुमार, दलीप कुमार,अरुण कुमार, दीपक, सुरेंद्र डागर, विजय फौगाट, सहित काफी संख्या में नई बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles