Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

प्रदेश सरकार नहीं है किसान हितैषी :दुष्यंत सिंह चौटाला

लस्टर लॉस से हुए नुकसान का केंद्र सरकार से सहायता लेकर किसानों को राहत देने का काम करें प्रदेश सरकार : दुष्यंत सिंह चौटाला

फरीदाबाद, राकेश देव। जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश भर में जननायक चौधरी देवीलाल की 25वी पुण्यतिथि किसान घाट में चौधरी देवीलाल के समाधि पर पुष्प अर्पित करके मनाई। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश के पूर्व में रहे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के मोहना अनाज मंडी में पहुंचने पर किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसलों को लेकर गेट पर खड़े रहते हैं लेकिन कोई फसल को खरीदारी करने वाला नहीं है। वही दुष्यंत चौटाला ने मीडिया को बताया कि आज फरीदाबाद की मोहना मंडी में किसान भाइयों से बातचीत की। देखने को मिला कि जहाँ एक और सीएम सैनी 1 तारीख से खरीद शुरू होने का दावा कर रहे हैं, इस मंडी में आज ही शुरू हुई है। पिछले दिनों प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील रहा है और उससे गेंहू की चमक का नुकसान तो हुआ ही है। लेकिन, सरकार किसानों को राहत देने की बजाय उनके दाम में कटौती कर रही है। और साथ ही यह भी देखने को मिला कि मंडी में एंट्री के लिए बनाई गई व्यवस्था में कई प्रैक्टिकल खामियां हैं। जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। इसपर कोई अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा। गेंहू की खरीद में इस प्रकार की सरकारी अरुचि पहले कभी नहीं देखने को मिली। अभी तो और भी किसान फसल लेकर मंडियों में आ रहे हैं, दिक्कत निश्चित रूप से बढ़ेगी। जिसमें किसान को ही परेशान किया जायेगा । उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों का कट रहे गेट पास एवं बायोमेट्रिक में काफी खामियां देखने को मिल रही हैं। किसानों को अपने फसल के एंटी एवं एग्जिट के मैसेज भी समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। सरकार की नाकामियों का खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल में बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण नामी की मात्रा बढ़ गई है केंद्र सरकार से बात कर लास्टरलॉस और नमी की मात्रा को बढ़ाकर किसानों को राहत देने का काम प्रदेश सरकार को करना चाहिए। सरकार या तो किसानों की फसलों को उचित मूल्य पर खरीदने का काम करें और ओलावृष्टि एवं बरसात से बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा देने का भी काम करें नहीं तो जननायक जनता पार्टी प्रदेश भर में किसानों के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का काम करेगी। इसके अलावा दुष्यंत सिंह चौटाला गांव अटाली एवं बीजोंपुर में शोक व्यक्त करने भी पहुंचे।इस मौके पर जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल डागर, प्रेम सिंह धनखड़,जग्गी मेंबर, युवा जिला अध्यक्ष पवन जाखड़,अनिल ख़ुटेला, नाहर सिंह चौहान, लोकेंद्र काली रमन,गजेंद्र बढ़ाना ,मोहम्मद शरीफ ,युवा प्रभारी रंजीत ठाकुर शाहिद काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles