Sunday, September 20, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नशा मुक्त हरियाणा मिशन के अंतर्गत एंटी-ड्रग जागरूकता रैली एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन

फरीदाबाद, राकेश देव। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), फरीदाबाद द्वारा “नशा मुक्त हरियाणा मिशन” के अंतर्गत एंटी-ड्रग जागरूकता रैली तथा दो जागरूकता शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन जागरूकता शिविरों का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-10, फरीदाबाद एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्राम दयालपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।यह कार्यक्रम माननीय श्री संदीप गर्ग, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डीएलएसए, फरीदाबाद के कुशल मार्गदर्शन में तथा श्रीमती रीतू यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, डीएलएसए, फरीदाबाद की उपस्थिति एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।एंटी-ड्रग जागरूकता रैली को माननीय श्री संदीप गर्ग, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फरीदाबाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीशगण एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण—श्री सुधीर जीवन, श्री पुरुषोत्तम कुमार, श्री सुरेंद्र कुमार, श्री अजय शर्मा, श्री हेम राज मित्तल, सुश्री ज्योति लांबा, श्री अभिषेक फूटेला, श्री राजेश कुमार यादव, श्री संदीप यादव, सुश्री सौरभ गोसाईं (प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय), श्री विजय जेम्स, श्री विनीत सपरा, श्री जितेंद्र सिंह (एसीजेएम), श्री उपेंद्र सिंह (सीजेएम) सहित फरीदाबाद न्यायालय के अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।रैली में मॉडर्न स्कूल, सेक्टर-17, फरीदाबाद के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने नशा विरोधी संदेशों एवं नारों से युक्त तख्तियां हाथों में लेकर आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया तथा समाज को नशामुक्त बनाने का सशक्त संदेश दिया।इस अवसर पर माननीय श्री संदीप गर्ग, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फरीदाबाद ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है और पूरे परिवार की शांति व स्थिरता को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को जागरूक करें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।श्रीमती रीतू यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, डीएलएसए, फरीदाबाद ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरल शब्दों में नशे की लत के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने मित्रों व सहपाठियों को भी स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।रैली जिला न्यायालय सेक्टर 12 कोर्ट से लेकर-15 मार्केट तथा सेक्टर-14/15 चौक से होते हुए निकाली गई, रैली का संचालन रविंद्र गुप्ता डिफेंस काउंसिल ने किया जहां प्रतिभागियों ने नारे लगाकर एवं आमजन से संवाद कर नशा विरोधी जागरूकता का संदेश फैलाया। इसके पश्चात सरकारी विद्यालयों में आयोजित जागरूकता शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के कानूनी, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम का समापन “नशा मुक्त हरियाणा मिशन” को सफल बनाने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक कर उन्हें नशा विरोधी अभियान का सशक्त दूत बनाने पर बल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles