Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सफाई कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बांटा राशन

फरीदाबाद, राकेश देव। फरीदाबाद लॉयर्स चैंबर नंबर 382 में लगातार आयोजनों की झड़ी लगी रहती है और एडवोकेट पाराशर कई वर्षों से लगातार हर महीने मुफ्त में राशन भी वितरण कर रहे हैं,किसी कड़ी में बार के पूर्व प्रधान एडवोकेट पराशर ने फिर से राशन वितरण किया।आपको भले ही भांति ज्ञात होगा कि एडवोकेट पाराशर बार कर्मचारियों के मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी एवं साइकिल वितरण से लेकर हर संभव मदद समय-समय पर करते रहते हैं। एडवोकेट एलएन पाराशर से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह जल्द ही युवा वकीलों को भी पुस्तक और डायरी वितरण करने वाले हैं। उन्होंने यही बताया कि वह 5 किलो आटा 5 किलो चावल चीनी सरसों का तेल 5 तरह की दालें चाय की पत्ती एवं नमक वितरण करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह सब करने से मन की शांति मिलती है और इसी बहाने हमारे बार के कर्मचारियों एवं लायर्स चैंबर बिल्डिंग के सफाई कर्मचारी व यहां की दुकानों पर काम करने वाले बुजुर्ग व कमजोर लोगों को मदद भी मिल जाती है। हर महीने इसी तरीके से राशन प्राप्त करने वाले सभी लोग एडवोकेट एलएन पाराशर को दुआएं देते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles