फरीदाबाद, राकेश देव। सेक्टर 37 स्थित तिरंगा स्थल पर गणतंत्र दिवस का पावन राष्ट्रीय पर्व अपार उत्साह और देशभक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र अग्रवाल (देबू भाई), सदस्य- जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति, फरीदाबाद एंव सीएम विडों एमिनेंट पर्सन ने झंडा फहराकर तिरंगे की गरिमा को नमन किया और उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर 37 के प्रधान रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन आई. डी. शर्मा, महासचिव श्रीमती मीना गर्ग, कोषाध्यक्ष पंकज गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती आशा शर्मा एवं आयोजन सचिव सुशील यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई, साथ ही, वैश्य अग्रवाल सभा सेक्टर 37 एवं अशोका एनक्लेव के प्रधान विनोद गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, उप-चेयरमैन संजय गर्ग, रवि गुप्ता, प्रदीप गर्ग एवं नरेश मित्तल व के.के शर्मा ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा संविधान हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सेक्टरवासियों की एकजुटता की प्रशंसा करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान किया। इस मौके पर आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर 37 के पदाधिकारियों ने देवेंद्र अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। समारोह का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ हुआ। तिरंगा स्थल समिति के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर भविष्य में भी सेक्टर की एकता, भाईचारे और स्वच्छता को बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
सेक्टर 37 तिरंगा स्थल पर आन-बान-शान के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस



