Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद, राकेश देव।नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधि मंडल और निगम अधिकारियों के बीच नगर निगम कांफ्रेंस हाल में सम्पन्न हुई मासिक रिव्यू मीटिंग आज की बैठक में निगम आयुक्त की अनुपस्थित में नगर निगम के अतिरिक्त निगम आयुक्त श्री गौरव अंतिल, ज्वाइंट कमिश्नर हेड क्वाटर गजेन्द्र सिंह, स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर अश्वीर नैन, अकाउंट ब्रांच से फाइनेंस कंट्रोलर, स्थापना अधिकारी सृष्टि बब्बर, सुमन, महेंद्र सिंह एक्सईएन सुप्रीडेंट कुलदीप एसडीओ लखमी तेवतिया एवं अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे । प्रशाशन एवम् संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक लगभग ढाई घंटे से ज्यादा चली यूनियन द्वारा दिए गए मांग पत्र पर अतिरिक्त निगम आयुक्त ने बहुत सकारात्मक रैव्या अपनाया सभी मांग समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को तय समय पर करने बारे कहा अतिरिक्त निगम आयुक्त महोदय ने संघ को आश्वासन देते हुए कहा कि वर्षों से पक्के होने की राह देख रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का केस सरकार से जल्द से जल्द करवाकर इन सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा , सफाई कर्मचारी सीवरमैन कर्मचारी की हाजरी साइडों पर जल्द सीवर पानी शौचालय की व्यवस्था की जाएगी एवम् सभी फील्ड के कर्मचारियों को कार्य हेतु जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाएंगे, ग्रेटर फरीदाबाद जोन में जगह चिन्हित कर नगर निगम कर्मचारियों को आवास दिए जाएंगे , सैनिटेशन स्टाफ को कार्य निरीक्षण हेतु मोटर बाइक एवम् मोबाइल फोन दिए जाएंगे, अब मेडिकल एडवांस के लिए कर्मचारी नहीं खायेंगे धक्के इसके लिए 2 स्पेशल अधिकारी नियुक्त होंगे, आबादी के हिसाब से कर्मचारी भर्ती की माँग सरकार को भेजेंगे, बैठक में मांग पत्र पर चर्चा जिला सचिव अनिल चंडालिया एवं बलबीर सिंह बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन ने की नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से जिला प्रधान दलीप बोहोत, कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला, उप प्रधान सुदेश जैनवाल , सुरेश देवी उप प्रधान शामिल रही विभागीय यूनियन सफाई कर्मचारी यूनियन से महेंद्र कुड़िया सचिव , जितेन्द्र छाबड़ा कैशियर, श्रीनन्द ढ़कौलिया वरिष्ठ उपप्रधान, अनूप चिंडालिया प्रधान सीवरमैन कर्मचारी यूनियन प्रदीप चावरिया सचिव, मनोज सौदे कोषाध्यक्ष, कुंवरपाल बालगुहेर वरिष्ठ उपप्रधान, देवीचरण शर्मा प्रधान वाटर सप्लाई यूनियन, महेश शर्मा कोषाध्यक्ष, हेमवती नन्दन प्रधान बेलदार कर्मचारी यूनियन, जीतराम गोला सचिव , राहुल चंडालिया प्रधान सैनिटेशन स्टाफ यूनियन, विशाल पारचा सचिव, वीरेन्द्र नागर कैशियर महेश फोगाट प्रधान चालक यूनियन एचकेआरएन पारस राम अढ़ाना नियमित चालक यूनियन, सौरभ श्रीवास्तव सचिव कार्यालय यूनियन, के अलावा ललिता देवी उप प्रधान, प्रेमपाल, राजबीर, नरेश भगवाना, दान सिंह , विजयपाल, गजान किर, दिनेश उपप्रधान, मीना सत्तों संजय अरोड़ा आदि उपस्थित रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles