Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बनचारी आदित्य मामला में हो दोषियों की गिरफ़्तारी

बनचारी आदित्य मामला में हो सीबीआई जांच:जितेन्द्र चंदेलिया

फरीदाबाद, राकेश देव।अखिल भारतीय सर्व समाज डॉ भीमराव अम्बेडकर मंच के अध्यक्ष जितेन्द्र चंदेलिया ने बताया की बनचारी गांव के दलित बच्चे आदित्य के मामले को वो लगातार उठा रहे हैं उन्होंने आज फरीदाबाद के टाउन पार्क स्थित ओपन थिएटर में आज बहुजन समाज दलित समाज के कई संगठनों को बुलाकर राम आधार दलित चिंतक की अध्यक्षता में मीटिंग की और मीटिंग में सभी दलित नेताओं और सभी संगठनों ने एक सूत्रीय माँग दोषियों की गिरफ़्तारी की रखी और इस दलित उत्पीड़न पर अभी तक अग्रिम जमानत माननीय पलवल कोर्ट से रद्द होने के बाद भी दोषियों की पुलिस एसपी पलवल द्वारा गिरफ़्तारी ना होने पर भाजपा की हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सैनी और पुलिस प्रसासन की भर्त्सना की और सभी बहुजन दलित संगठनों के प्रतिनिधियों ने आगामी देशव्यापी आंदोलन करने की भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषी गिरफ्तार नहीं होते तो बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा और जो हालात खराब होंगे उसकी जिम्मेदारी हरियाणा की भाजपा सरकार और पलवल पुलिस प्रसासन की होगी इसी बीच इस सारे मामले का नेतृत्व करने वाले जितेन्द्र चंदेलिया को जान से मारने की धमकी पर भी सभी दलित संगठनों ने पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद को भी जितेन्द्र चंदेलिया को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी कहा आगामी मीटिंग में संघर्ष समिति ने कल सोमवार को डीसी फरीदाबाद की मार्फ़त महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के लिए भी दलित समाज का अहवाहन किया जितेन्द्र चंदेलिया ने अपनी बात को मीटिंग में रखते हुए कहा की इतने बड़े दलित अत्याचार पर उत्पीड़न पर जहाँ मासूम बच्चे को दोषियों ने नंगा करके मारा,करंट लगाये बच्चे के गुप्तांगों में पाइप दिया,पेशाब तक किया और इतनी क्रूरता पर भी अभी तक एक दोषी गिरफ्तार नहीं है जो पुलिस की दोषियों के साथ मिलीभगत को दर्शाता है इसलिए सीबीआई जांच होनी चाहिये और जब तक दोषी गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक संघर्ष जारी रहेगा मुख्य रूप से उपस्थित लोग अशोक जॉर्ज,राजकुमार , श्री कृष्ण भुरंडा, बामसेफ,सुनील कंडेरा,अशोक नरवाल,संदीप वैध,लक्ष्मण तंवर एडवोकेट,हरिशंकर एडवोकेट,जय प्रकाश एडवोकेट,रोहित देव बलि सेना,आरबी गौतम लक्ष्य, आज़ाद,कुलदीप मीठापुर,संदीप,आकाश, परवीन मोर्या,सोनू झाड़शेंटली, अनिल कीर,रामजीलाल भूपगढ़,आदि लोग मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles