फरीदाबाद, राकेश देव।जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश भर में लोह पुरुष स्वर्गीय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की प्रथम पुण्यतिथि जिला कार्यालय पर पुष्प अर्पित करके मनाई।जन नायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के नेतृत्व मेंसेक्टर 65 जिला कार्यालय पर हरियाणा के पूर्व में रहे मुख्यमंत्री एवं लोह पुरुष स्वर्गीय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौटाला के आदेश अनुसार पार्टी के सभी जिला कार्यालय पर आज स्वर्ग चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि बनाने का कार्य क्रम रखा गया। इसके अलावा 22 दिसंबर को पार्टी हाई कमान का धन्यवाद दौरे को लेकर भी सभी साथियों विचार विमर्श किए गए।इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदेश सचिव प्रेम सिंह धनखड़, जितेंद्र चौधरी, सुदेश ग्रोवर,रवि शर्मा, सूरत चौहान, ठाकुर, अमर सिंह दलाल, श्रवण त्यागी,विनय धतरवाल मौजूद रहे ।



