Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद, राकेश देव। जिला कांग्रेस किसान सैल के अध्यक्ष एवं प्रवक्ता मास्टर ऋषिपाल ने कहा कि पहले हमारे बुजुर्गों ने अपनी मातृभूमि के लिए गोरे अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और अब हमें अपनी इसी भूमि के लिए प्रशासन से लड़ाई लडऩी पड़ेगी। यह बात गांव बड़ौली-प्रहलापुर में किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने में उपस्थित किसानों व ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कही। यह धरना ग्रामीण वीरपाल गुर्जर के नेतृत्व दिया जा रहा है। उन्होनें जिले के सभी किसानों को एकत्र होने का आह्वान करते हुए कहा कि बड़ौली गांव, प्रहलादपुर गांव व भतौला गांव के पीडि़तों की मदद करों, क्योंकि सरकार बड़ौली गांव, प्रहलादपुर गांव व भतौला गांव को बर्बाद करने पर तुली है। सबसे पहले यह बात कहना चाहूंगा कि बड़ौली गांव, प्रहलादपुर गांव व भतौला गांव के आज हो सकता कुछ लोगों के मकान टूट रहे हो लेकिन कल को आपको भी टूट सकते इसलिए ये मत सोचो कि जिनके टूट रहे उनकी लड़ाई है, ये सोचो सभी फरीदाबाद जिले के गांवों की लड़ाई है। वैसे भी चंदीलाओं के एक ही दादा का गांव है, बड़ौली, भतोला और फतेहपुर चंदीला। इसलिए विपदा में अपने उनका साथ दो। नेता किसी के नहीं होते समाज हमेशा अपना होता है। अगर हमारा खून बर्बाद हो रहा है तो कहीं न कहीं हम भी बर्बाद हो रहे ये बात हमेशा दिमाग में रखनी चाहिए। मास्टर ऋषिपाल ने कहा कि एक हो जाऊ भाईयों और डट के लड़ो गारंटी के साथ तुम्हारी जमीन सरकार को छोडऩी पड़ेगी। जिस तरह तीन कृषि कानूनों को भाजपा सरकार ने किसान आन्दोलन के दवाब में वापिस लिया। ऐसी ही आपकी भी जीत होगी।मास्टर ऋषिपाल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा आज गुर्जर बिरादरी के फरीदाबाद से दो मंत्री है, एक विधायक है करीब 30-32 पार्षद है, इसका मतबल गुर्जर बिरादरी के पास फरीदाबाद जिले में सबसे ज्यादा राजनैतिक शक्ति है, फिर भी सत्ता में बैठे राजनेता अपनी बिरादरी के लोगों को बर्बाद होने से नहीं बचा सकते तो बाकि बिरादरियों का भला करने की तो लेशमात्र भी आशा नहीं है, इन्हें याद रखना चाहिए कि जो ताकत, सम्मान, रूतबा इन्हें मिला है उसके पीछे गुर्जर बिरादरी का बहुत बड़ा हाथ है।इस मौके पर मुख्य रूप से बलराज चंदीला, धनराज चंदीला, राहुल चंदीला, अजब सिंह नागर सहित अन्य सैकड़ों किसान व महिलाएं उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles