Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन “सुरक्षित दृष्टि

– सुरक्षित जीवन” अभियान को मिला सीएसआर का सशक्त सहयोग

फरीदाबाद, राकेश देव।सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सशक्त पहल करते हुए वाईएसएस फाउंडेशन ने इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज़ की इकाई एस. जे. रबर इंडस्ट्रीज़ के सीएसआर सहयोग से “सुरक्षित दृष्टि – सुरक्षित जीवन” अभियान के अंतर्गत एक निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य चालकों, श्रमिकों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा दृष्टि दोषों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करना रहा।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र जांच, दृष्टि परीक्षण एवं मोतियाबिंद की पहचान की गई। जिन मरीजों को उपचार की आवश्यकता पाई गई, उन्हें अस्पताल ले जाकर आगे की जांच एवं सर्जरी हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। नेत्र स्वास्थ्य और सुरक्षा का समन्वय: यह सीएसआर पहल न केवल नेत्र स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के उद्देश्यों को भी सशक्त करती है। इस जनहितकारी कार्यक्रम को इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज़ की इकाई – एस. जे. रबर इंडस्ट्रीज़ ने अपनी सीएसआर प्रतिबद्धता के अंतर्गत सहयोग प्रदान किया, जो कंपनी के स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज निर्माण के संकल्प को दर्शाता है। शिविर में आईकेयर हॉस्पिटल की अनुभवी मेडिकल टीम ने उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सीय सेवाएं प्रदान कीं। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में ऑल फरीदाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के माननीय अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, महासचिव श्री सुभाष कौशिक, श्री राम अवतार वशिष्ठ, श्री ललित कौशिक एवं श्री पप्पल जी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन सराहनीय रहा। वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता ने कहा— “साफ नज़र केवल बेहतर जीवन ही नहीं, बल्कि सुरक्षित सड़क और सुरक्षित समाज की आधारशिला है। हम भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।”कार्यक्रम में श्री सचिन गुप्ता, श्री सत्येंद्र सिंह, श्री अनुज अम्बावत, सुश्री कीर्ति, श्री रवि, श्री अजय सिंह चौहान एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles