Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद, राकेश देव।नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों के तहत प्रत्येक जॉन में आमजन की समस्याओं एवं पीआईडी संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए लगाए जा रहे साप्ताहिक कैंपों का आयोजन लगातार जारी है।इसी क्रम में चंदावली गांव स्थित निगम कार्यालय में आयोजित कैंप में जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया ने स्वयं उपस्थित होकर आमजन की शिकायतें सुनीं और उनका निवारण कराया।कैंप में उपस्थित हरिश्चंद्र (निवासी खेड़ी खुर्द), संदीप (निवासी मच्छगर), जयप्रकाश (निवासी सोतई) ने बताया कि कैंप में आने से उन्हें सीधा लाभ मिला है और उनकी प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।कैंप में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 समस्याओं का समाधान स्थल पर ही कर दिया गया, जबकि 3 प्रॉपर्टी आईडी संबंधी शिकायतों को जल्द समाधान हेतु संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। जॉइंट कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।इस दौरान क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी विनोद गुलाटी, वार्ड 34 के पार्षद संजीव कुमार, तथा वार्ड 38 से पार्षद प्रतिनिधि मनोज वशिष्ठ भी उपस्थित रहे।नगर निगम फरीदाबाद का लक्ष्य है कि साप्ताहिक कैंपों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles