फरीदाबाद, राकेश देव ।जिला बार एशोशिएशन फरीदाबाद के अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में हडताल पर बैठे। और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमके नारेबाजी की गई और रोष प्रकट किया गया। जिला बार एसोशिएशन के प्रधान राजेश बैसला व सैकट्री टीका डागर व अन्य पदाधिकारियों ने सभी कोर्ट परिसर में जाकर हडताल की जानकारी दी। ज्ञात हो कि कुनालकांत शर्मा अपने किसी परिचित के साथ डी.सी.पी. सैन्ट्रल उषा कुंडु से मिलने गये थे। लेकिन एक घंटा इंतजार के बाद भी ना मिली और अपने कार्यालय से उठकर जाने लगी इसी बात को लेकर वकील साहब ने कहा कि मैं आपका एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं कृप्या मेरी बात सुनकर जाये, इतना कहते ही डी.सी.पी. सैन्ट्रल उषा कुंडु ने वकील साहब के साथ बदतमीजी की और कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ वकील साहब को जबरदस्ती सैन्ट्रल थाना फरीदाबाद में बैठा वा दिया। इस बात की बाबत कुनालकांत शर्मा एडवोकेट ने अपने वकील साथियों को सूचना दी और सूचना मिलने के बाद वकील साथी कुनालकांत शर्मा वकील साहब को थाने से लेकर आये। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि बिना मुकदमा दर्ज किये किसी भी व्यक्ति को आप इस प्रकार थाने में नहीं बिठा सकते। और उसके साथ कोई भी गलत व्यवहार नहीं कर सकते। इसी बात को लेकर आज पूरे दिन वकीलों ने हडताल रखी और इस पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। सुबह से ही आज सभी कोर्टो में कामकाज ठप रहा और सभी वकील साथियों ने एकजुट होने के नारे लगाये। इस मौके पर पूर्व महासचिव अनिल पाराशर, कैलाश वशिष्ठ, सतीश चौहान,प्रेम चन्द सैनी ,सतवीर शर्मा,अनुज शर्मा,जयप्रकाश भाटी,हरीराम,मनोज शर्मा,नरेन्द्रपाराशर,आर.पी. नागर, संजय दिक्षित,मनोज कुमार, शरद गौतम, भारत पुजारी, डी.एस. रावत, सतबीर शर्मा, देवेन्द्र त्यागी, बिल्लू धनकड, संगीता रावत, रामकरण भारद्वाज, नरेन्द्र शर्मा, ललित बैंसला ,व सैंकडो अधिवक्तागण मौजूद थे।
वकीलों ने की हडताल लगाये पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम के लगाये नारे



