Wednesday, August 12, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सेक्टर-29 नहर पुल पर कांवड़ सेवा शिविर में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, कांवडय़िों को बांटा प्रसाद

फरीदाबाद, राकेश देव।सेक्टर-29 नहर पुल पर ओल्ड फरीदाबाद की ओर से कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवडय़िों के ठहरने, खाने-पीने तथा चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर में कांवडय़िों की सेवा के लिए सेवादार लगातार जुटे हुए हैं।सोमवार को शिविर में रिन्कू यादव, बाबा कौशिक, सेवादार टेकचन्द्र नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), धीरज वधवा, पिंटू सैनी, प्रेमवीर सिंह रावत, वीरू प्रधान एवं पंडित अमरनाथ जी ने कांवडय़िों के साथ बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत सभी ने कांवडय़िों को प्रसाद वितरित किया और उनकी कुशलक्षेम जानी।इस अवसर पर सेवादार टेकचन्द्र नन्द्राजोग (टोनी पहलवान) ने शिविर में पहुंचे कांवडय़िों से बातचीत कर उनकी यात्रा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पैदल यात्रा के दौरान पैरों में परेशानी झेल रहे कुछ कांवडय़िों का उपचार भी कराया। टेकचन्द्र नन्द्राजोग (टोनी पहलवान) ने कहा कि कांवडय़िे भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा के साथ कठिन यात्रा कर रहे हैं। उनकी सेवा करना मानवता के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि शिविर में कांवडय़िों के आराम, भोजन और चिकित्सा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।धीरज वधवा,पिंटू सैनी,रिन्कू यादव और बाबा कौशिक ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवडय़िों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से कांवडय़िों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles