Thursday, July 9, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

खुशी कहां रहती है नाटक से बच्चों ने दी सीख

फरीदाबाद, राकेश देव । फोर्थ वाॅल प्रोडक्शंस और अवसर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित नाटक खुशी कहां रहती है में विविध क्षमताओं वाले बच्चों ने भाग लिया। ईएसआई मेडिकल कॉलेज के सुश्रुत सभागार में हुए इस नाटक के द्वारा बच्चों ने बड़ों को खुश रहने की सीख दी।यह नाटक 20 दिवसीय रंगमंचीय कार्यशाला ″नवरंग″ में विविध क्षमताओं वाले बच्चों द्वारा तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि खुशी चीजों में नहीं मिलती बल्कि अपना मनपसंद काम करने से मिलती है। इस नाटक के माध्यम से बच्चों ने अभिनय के साथ ही आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति, टीमवर्क और भावनात्मक विकास की भावना भी प्रस्तुत की। की एक रचनात्मक यात्रा भी है। कार्यक्रम का शुभारंभ वाओ इंडिया म्यूजिक से आई अनुपम, रूपा सोम सुंदरम, सपना सूरी, जामिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर सुरेश वर्मा, पत्रकार विकास कालिया, प्रमोद मिनोचा ने दीप प्रज्वलन कर किया। डाॅ0 अंकुश शर्मा के निर्देशन और दर्शन कुमार के सह निर्देशन में हुए इस नाटक में सोहम, कृष्णा, प्रभजोत, गुरांश, प्रतिष्ठा, दिशान्त, अमन, मारूति, शिवम, आदि शामिल हैं। अवसर फाउंडेशन की संस्थापक सोनिया मिढ़ा ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके संस्था द्वारा इस तरह की गतिविधियां जारी रहेगी।

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles